WhatsApp New Feature: दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने खास फीचर्स के लिए हमेशा चर्चा में बना रहता है। वहीं अब ऐप पर चैटिंग का अंदाज पूरी तरह से बदलने जा रहा है। जी हां, कंपनी ने अब एक ऐसे फीचर की घोषणा कर दी है जिसका यूजर्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि इस फीचर की घोषणा खुद मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर की है।
दो अकाउंट कर पाएंगे यूज
व्हाट्सएप ने अब अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है जिससे यूजर्स एक ही डिवाइस पर दो एकाउंट्स को आसानी से यूज कर पाएंगे। लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, जो पहले से ही यूजर्स को विभिन्न डिवाइसों पर एक ही खाते में लॉग इन करने की अनुमति देता था, ने अब एक ही फोन पर विभिन्न अकाउंट में लॉग इन करने का ऑप्शन रोल आउट कर दिया है।
ये भी पढ़ें : ऐप्पल पैड हो गया सस्ता! कंपनी ने 5000 रुपये कीमत घटाई, अब सिर्फ इतने पैसे में ला सकते हैं घर
यह फीचर उन लोगों के लिए काफी मददगार है जो बिना किसी परेशानी के दो अकाउंट, जैसे की पर्सनल और प्रोफेशनल अकाउंट के बीच स्विच करना चाहते हैं। यह नया फीचर यूजर्स को हर बार एक अलग खाते का यूज करने के लिए दो फोन ले जाने, या गलती से गलत खाते से किसी को संदेश भेजने की परेशानी से बचाएगा। यूजर्स अब अलग-अलग अकाउंट का मजा एक ही फोन पर ले सकते हैं।
एक ही फोन पर दो व्हाट्सएप अकाउंट कैसे यूज करें?
इस फीचर को यूज करने के लिए आपके पास एक दूसरा फोन नंबर या सिम कार्ड होना जरूरी है। दूसरा अकाउंट वेरीफाई करने का प्रोसेस काफी आसान है। आइये जानते हैं इसे सेट कैसे करें।
- अपनी व्हाट्सएप सेटिंग्स खोलें।
- अपने नाम के आगे छोटे एरो पर टैप करें और “अकाउंट ऐड” ऑप्शन चुनें।
- अपना दूसरा फोन नंबर दर्ज करें और इसे एसएमएस या कॉल के जरिए वेरीफाई करें।
- अब आप अपने नाम के आगे वाले एरो पर टैप करके और उस खाते का चयन करके अपने अकाउंट के बीच स्विच कर सकते हैं जिसका आप यूज करना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
26 mins agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines