हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Whatsapp लाया कमाल का Feature! एक क्लिक पर स्टेटस शेयर होगा इंस्टाग्राम पर

Whatsapp New Feature: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक गुड न्यूज है। कंपनी जल्द ही ऐप पर एक शानदार फीचर ला रही है। आइये इसके बारे में जानते हैं…

विज्ञापन

Whatsapp New Feature: मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp आज भारत समेत दुनिया भर में यूज किया जा रहा है। ऐप करोड़ों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है और हो भी क्यों न, क्योंकि आज इस ऐप से कई काम एक क्लिक पर हो जाते हैं। मेट्रो की टिकट बुक करनी हो या किसी को पैसे भेजने हो, सभी काम ये ऐप कुछ ही मिनटों में कर देता है। मेटा भी लगातार इसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स को पेश कर रहा है, लेकिन अब कंपनी इसे अपने अन्य प्लेटफॉर्म्स के साथ जोड़ने पर भी काम कर रही है।

आया ये कमाल फीचर!

कुछ समय पहले कंपनी ने ऐप के स्टेटस ऑप्शन में एक कमाल का फीचर पेश किया था जिसके जरिए आप अपना Whatsapp स्टेटस एक क्लिक में फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं। अब इस फीचर का विस्तार करते हुए कंपनी ने इसमें इंस्टाग्राम को भी जोड़ दिया है। जी हां, नए अपडेट के बाद आप अपने स्टेटस को सीधे इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर सकते हैं। WABetaInfo की रिपोर्ट में इस नए फीचर के बारे में बताया गया है। इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी X पर शेयर किया गया है।

कैसे काम करेगा फीचर?

स्क्रीनशॉट में साफ देखा जा सकता है कि व्हाट्सएप एक नया फीचर पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो यूजर्स को आने वाले दिनों में इंस्टाग्राम पर अपने स्टेटस अपडेट शेयर करने की सुविधा देगा। यह नया ऑप्शन स्टेटस पोस्ट करने के तुरंत बाद यूजर्स को एक नया इंस्टाग्राम आइकॉन दिखाएगा जिस पर क्लिक करते ही आपका Whatsapp स्टेटस, स्टोरी पर शेयर हो जाएगा।

इन यूजर्स के लिए उपलब्ध है फीचर!

हालांकि आप इस फीचर को ऐप सेटिंग में जाकर पूरी तरह से कंट्रोल भी कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर स्टेटस अपडेट शेयर करना पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है आप चाहें तो इस ऑप्शन को ऑफ भी कर सकते हैं। इस फीचर के आने से आपका काफी समय बच जाएगा। फिलहाल ये फीचर अभी WhatsApp beta के Android 2.23.25.20 वर्जन पर उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही इसे सभी के लिए रोल आउट कर सकती है, लेकिन ये फीचर कब तक आएगा इसका बारे में मेटा ने कोई जानकारी नहीं दी है।

वीडियो से भी जानें कुछ नए फीचर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें