WhatsApp New Feature: WhatsApp ने पिछले साल जुलाई में, इंस्टेंट वीडियो नोट्स फीचर पेश किया था, जिससे यूजर तुरंत वीडियो रिकॉर्ड करके दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। कनेक्ट होने का यह नया तरीका काफी शानदार है क्योंकि कई बार हम ऐसी बातें करना चाहते हैं जो सिर्फ टेक्स्ट मैसेज के जरिए नहीं हो सकती। ऐसे में अब कंपनी ने वीडियो मैसेज इंटरैक्शन को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर ऐड किया है जिससे इसका रिप्लाई देने का अंदाज पूरी तरह से बदल गया है।
टेस्टिंग के दौरान हुआ स्पॉट
WA बीटा इंफो की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store पर उपलब्ध Android 2.24.14.5 वर्जन के लिए WhatsApp के लेटेस्ट बीटा अपडेट में कंपनी को एक नए फीचर की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है, जिससे यूजर इंस्टेंट वीडियो मैसेज का फटाक से जवाब दे सकेंगे।
रिप्लाई प्रोसेस हुआ आसान
रिपोर्ट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार कुछ बीटा टेस्टर के लिए वीडियो मैसेज के बगल में एक नया शॉर्टकट दिखाई देने लगा है, जिन्होंने ऐप के नए वर्जन में इंस्टॉल किया है। यह शॉर्टकट रिप्लाई प्रोसेस को आसान बना रहा है, जिससे यूजर खास वीडियो मैसेज का फटाफट जवाब दे सकते हैं। पहले, यूजर को नया वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले मैसेज मेन्यू खोलकर या जेस्चर का इस्तेमाल करके मैन्युअली रिप्लाई करना पड़ता था, लेकिन अब यूजर शॉर्टकट पर टैप करके तुरंत वीडियो मैसेज का जवाब दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें : गजब ऑफर! Foldable फोन आ गया 35 हजार से कम में, देखें जबरदस्त ऑफर
लेटेस्ट WhatsApp वर्जन में आया फीचर
इंस्टेंट वीडियो मैसेज के लिए क्विक रिप्लाई फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, जो Google Play Store से Android के लिए लेटेस्ट WhatsApp बीटा अपडेट इंस्टॉल करते हैं और आने वाले दिनों में इसे और भी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। हालांकि कुछ स्टेबल यूजर्स को भी ये फीचर मिला है।
बदलेगा स्टेटस देखने का तरीका
वहीं, इससे एक पिछली रिपोर्ट में बताया गया था कि जल्द ही प्लेटफॉर्म पर स्टेटस देखने का तरीका भी बदल जाएगा। दरअसल कंपनी स्टेटस के आगे एक थंबनेल को ऐड कर रही है जहां से आप उस स्टेटस का एक छोटा प्रीव्यू बिना उसे ओपन किए देख सकेंगे।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
15 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines