WhatsApp का इनबॉक्स बदल जाएगा... दिखेंगे 20 नए थीम ऑप्शन, जानें किसे मिलेगा अपडेट
WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर कंपनी ने फिर एक बार नया फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है जिसकी मदद से आप चैट को कस्टमाइज कर सकेंगे।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

WhatsApp New Feature: WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। हाल ही में कंपनी ने स्टेटस सेक्शन के लिए सबसे खास फीचर को रोल आउट किया था जिसकी मदद से आप अपने किसी कांटेक्ट को इंस्टाग्राम की तरह ही स्टोरी में टैग या मेंशन कर सकते हैं। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कंपनी ने अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के लिए सबसे जबरदस्त फीचर की घोषणा की है।
जी हां, कंपनी ने इस बार इनबॉक्स को और सुंदर बनाने के लिए बड़ा अपडेट रोल आउट किया है। दरअसल, इस बार कंपनी ने चैट थीम फीचर पेश किया है जिसकी काफी वक्त से टेस्टिंग चल रही थी। अब आखिरकार इसे 20 नए थीम के साथ पेश कर दिया गया है। हालांकि अभी आप इस फीचर का मजा सिर्फ iOS डिवाइस यानी iPhone पर ले सकते हैं।
Android के लिए अभी कंपनी ने इसे रोल आउट नहीं किया है। यह फीचर यूजर्स को अलग-अलग कलर और वॉलपेपर के साथ अपनी चैट को कस्टमाइज करने की सुविधा देगा, जिससे आपका मैसेजिंग एक्सपीरियंस और भी मजेदार हो जाएगा।
📝 WhatsApp for iOS 24.20.71: what’s new?
WhatsApp is rolling out a feature to choose a chat theme among 20 different colors, and it is available to some users!https://t.co/oouQ6ql7k0 pic.twitter.com/bTHu7fpbS7
— WABetaInfo (@WABetaInfo) October 6, 2024
नए थीम फीचर के साथ यूजर्स के पास चुनने के लिए 22 अलग-अलग थीम और 20 कलर हैं, जो उन्हें अपनी पसंद के अनुसार चैट को कस्टमाइज करने की सुविधा देते हैं। यूजर्स एक डिफ़ॉल्ट थीम चुन सकते हैं जो सभी चैट पर अप्लाई होगी या किसी खास चैट के लिए अलग-अलग थीम चुन सकते हैं। बता दें कि थीम सेटिंग्स केवल आपके डिवाइस पर ही दिखाई देंगी, जिसका मतलब है कि सामने वाले को यह नहीं पता चलेगा कि आपने उनके चैट पर कौन सी थीम लगा रखी है।
इंस्टाग्राम पर भी आपको चैट थीम का ऑप्शन मिलता है लेकिन अब आप इसका मजा Whatsapp पर भी ले सकते हैं। यह फीचर यूजर्स को अपनी चैट को और बेहतर बनाने और उन्हें अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करने की सुविधा देता है। अलग अलग थीम और कलर के साथ, यूजर्स अपने मैसेजिंग एक्सपीरियंस को ज्यादा आकर्षक और मनोरंजक बना सकते हैं।
WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी ने फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे सभी यूजर्स के फोन में ये फीचर आ जाएगा। भविष्य में WhatsApp इस फीचर में और भी ऑप्शन जोड़ेगा, जैसे कि एनिमेटेड थीम या थीम को कस्टमाइज करना शामिल है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.