WhatsApp New Feature: इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लीकेशन WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स को रोल आउट करती रहती है। हाल ही में, कंपनी अब एंड्रॉयड ऐप पर Lottie का यूज करके एनिमेटेड इमोजी लाने की तैयारी कर रही है। WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर बीटा ‘2.24.15.15’ बिल्ड में टेस्टिंग फेज के दौरान देखा गया है। चुनिंदा बीटा टेस्टर के लिए अब एनिमेटेड इमोजी ऐप में आ गए हैं, जबकि आने वाले हफ्तों में इसे बाकि यूजर्स को भी रोल आउट किया जाएगा।
फीलिंग्स शेयर करने का बदल जाएगा तरीका
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को पहले WhatsApp के डेस्कटॉप वर्शन पर इसी तरह के फीचर पर काम करते हुए देखा गया था। यह फीचर यूजर्स को बातचीत में अपनी फीलिंग्स शेयर करने के तरीके को पूरी तरह से बदल कर रख देगा। एनिमेटेड और डायनामिक इमोजी चैटिंग एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे। बीटा टेस्टर टेस्टिंग बिल्ड में फीचर को आजमाने के लिए Google Play Store से अपने ऐप को अपडेट कर सकते हैं।
Lottie लाइब्रेरी से डिजाइन किया गए इमोजी
WhatsApp ट्रैकर द्वारा शेयर किए गए वीडियो मीडिया के बेस पर, एनिमेटेड इमोजी को Lottie लाइब्रेरी के जरिए डिजाइन किया गया है। यह ऐप पर हाई क्वालिटी वाले इमोजी ऑफर करेगा। साथ ही, यह परफॉर्मेंस को खराब किए बिना आपकी बातचीत को और भी बेहतर बना देगा।
सभी इमोजी में नहीं मिलेगा एनिमेशन इफेक्ट
हालांकि WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सभी इमोजी एनिमेशन इफेक्ट को सपोर्ट नहीं करेंगे। इसलिए, इमोजी भेजते समय, केवल डायनेमिक वर्जन ही एनिमेटेड स्टाइल में दिखाई देंगे और अन्य स्टैटिक मोड में दिखाई देंगे। Android बीटा टेस्टर कुछ पॉपुलर इमोजी जैसे कि खुशी के आंसू वाला फेस, फर्श पर लोटने वाला हंसता हुआ इमोजी या रेड हार्ट वाला इमोजी भेजकर इस फीचर को टेस्ट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : आ रहा है सबसे सस्ता IPhone, नई 16 सीरीज वाली देगा फील, जानें क्या कुछ मिलेगा खास
आ रहा है ये खास फीचर भी…
ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी WhatsApp पर जल्द ही सभी इमोजी के लिए एनिमेटेड वर्जन ला सकती है। इससे पहले कंपनी को People Nearby फीचर की भी टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया था जो ऐप पर आपको बिना इंटरनेट के भी फोटो-वीडियो भेजना की सुविधा देगा। हालांकि ये फीचर आसपास के डिवाइस पर ही काम करेगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines