WhatsApp Message Search Feature: इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप्प (WhatsApp) दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसकी प्रसिद्ध इस कदर बढ़ चुकी है कि लोग अपने अपने दोस्त या रिश्तेदारों से बात करने के लिए नहीं बल्कि बिजनेस (WhatsApp Business) या फिर ऑफिशियल वर्क के लिए भी एप को अपनाने लगे हैं। कंपनी भी अपने यूजर्स के लिए एप को यूज करने का एक्सपीरियंस बढ़ाने की कोशिश में रहती है जिसके लिए अलग-अलग फीचर्स (WhatsApp Features) और अपडेट भी जारी करता रहता है।
अभी पढ़ें – Smartphone: इन 5G Flagship Smartphone में मिलेगा जबरदस्त कैमरा और फीचर, जानिए
कंपनी अपने यूजर्स के लिए मैसेजिंग एप का मजा दुगना करने के लिए एक खास फीचर पेश करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स के लिए अपने पुराने से पुराने मैसेज को सर्च करना जल्द बेहद आसान होने वाला है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
पुराने मैसेज सर्च करने का फीचर
व्हाट्सएप्प के इस अपकमिंग फीचर (WhatsApp upcoming Features) की मदद से आपके लिए पुराने से पुराने मैसेज को सर्च करना आसान हो जाएगा। ये एक ऐसा फीचर है जो यूजर को डेट से सर्च करने की अनुमति देगा। अभी तक यूजर्स WhatsApp पर मैसेज सर्च करने के लिए शब्द को लिखकर सर्च कर पा रहे हैं।
चल रही है टेस्टिंग
व्हाट्सएप्प पर मैसेज को सर्च करने के लिए अब डेट सर्चिंग फीचर (WhatsApp Message Search) जारी हो सकता है। फिलहाल, इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि आगामी महीनों में ये फीचर पेश कर दिया गया है। बता दें कि Wabetainfo की हालिया रिपोर्ट से “Search message by date” नामक फीचर की जानकारी हुई है।
Search Message by Date Feature
सर्च मैसेज बाय डेट नामक ये फीचर यूजर्स के लिए बड़ा काम आ सकता है। इसके जरिए कितने भी पुराने मैसेज को सर्च किया जा सकेगा। हालांकि, ये तब ही मुमकिन होगा जब इसे डिलीट नहीं किया गया हो। बात करें इस फीचर के लॉन्चिंग की तो अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
9 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
14 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
16 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
16 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
17 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines