WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप के दुनियाभर में आज करोड़ों यूजर्स हैं। कंपनी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स रोल आउट करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने वीडियो कॉल के लिए कई नए खास फीचर्स को पेश किया था। जिसके बाद अब कंपनी एक बार फिर प्लेटफॉर्म के कॉलिंग फीचर के लिए खास अपडेट ला रही है क्योंकि काफी लोग मोबाइल नेटवर्क की बजाय व्हाट्सएप कॉलिंग का यूज करना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं इस नए अपडेट के साथ कॉलिंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाएगा। चलिए इसके बारे में जानें…
iPhone यूजर्स को मिलेगा अपडेट
दरअसल, व्हाट्सएप जल्द ही करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए एक नया कॉल डायलर फीचर रोल आउट करने जा रहा है। ये डायलर iPhone के डिफॉल्ट डायलर जैसा ही दिखाई देगा और उसी तरह वर्क करेगा। WABetaInfo ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। यह नया कॉल डायलर iOS के लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा वर्जन में देखा गया है।
नंबर सेव करने की नहीं है जरूरत
इस जबरदस्त फीचर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि iPhone यूजर्स अब उन यूजर्स को भी आसानी से व्हाट्सएप कॉल कर सकेंगे जिनके मोबाइल नंबर उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं हैं। आसान शब्दों में कहें तो कॉल करने के लिए नए अपडेट के बाद आपको पहले नंबर सेव करने की जरूरत नहीं होगी।
ये भी पढ़ें : Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च होते ही इन स्मार्टफोन्स की गिरी कीमत, लूट लो सस्ते में
कैसे कर सकेंगे यूज?
जल्द ही नए अपडेट के साथ व्हाट्सएप के कॉल सेक्शन में एक नया “+” बटन ऐड किया जाएगा, जिससे ये फीचर इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाएगा। फिलहाल ये फीचर iOS के लिए व्हाट्सएप बीटा वर्जन में देखने को मिल रहा है, लेकिन नेक्स्ट अपडेट के साथ इसे सभी यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन में भी पेश किया जा सकता है।
इंटरनेट से कनेक्ट होना जरूरी
कहा जा रहा है कि ये फीचर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा जो व्हाट्सएप से कॉल करना काफी पसंद करते हैं। हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए फोन का इंटरनेट से कनेक्ट होना जरूरी है, इसलिए ये अभी भी पूरी तरह से सेलुलर कॉलिंग को खत्म नहीं कर सकता।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
17 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines