WhatsApp New Feature: WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी भी एक के बाद एक अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए नए फीचर रोल आउट कर रही है। अब WhatsApp ग्रुप में एक नया इवेंट फीचर पेश करने जा रहा है। इस नए फीचर की मदद से ग्रुप चैट में सीधे मीटिंग ऑर्गनाइज करना, RSVP स्टेटस, गैदरिंग और कहीं घूमने जाने जैसे दूसरे इवेंट प्लान करना आसान हो जाएगा। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
रेगुलर ग्रुप चैट में मिलेगा फीचर
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, नया फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.24.14.9 में देखा गया है, जो इस फीचर की पहली झलक देता है। आपको बता दें कि इवेंट फीचर अभी तक सिर्फ कम्युनिटी ग्रुप चैट तक ही सीमित था, लेकिन WhatsApp अब इस फीचर को लेटेस्ट अपडेट के साथ रेगुलर ग्रुप चैट में भी रोल आउट कर रहा है। इतना ही नहीं कंपनी का कहना है कि ग्रुप इवेंट फीचर भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आएगा, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी बनी रहेगी।
मिलेगी ये खास सुविधा
हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि नया फीचर यूजर्स को नाम, डिटेल्स, डेट, एड्रेस और कॉल डिटेल्स जैसे डिटेल्स जोड़कर ग्रुप चैट में इवेंट होस्ट करने की सुविधा देता है। इवेंट बनाने के बाद, ग्रुप के मेंबर इन्वाइट को एक्सेप्ट या रिजेक्ट कर सकते हैं और इवेंट क्रिएटर जरूरत पड़ने पर डिटेल्स को अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स हाल ही में किए गए अपडेट के बाद बड़े ग्रुप वीडियो कॉल और बेहतर बिजनेस टूल का भी मजा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Apple से दो महीने पहले Google मारेगा बाजी! 1 या 2 नहीं कई प्रोडक्ट्स करेगा Launch
इससे पहले हुआ था ये बदलाव
बता दें कि कंपनी ने हाल ही में एक नया अपडेट जारी किया था जिसमें कंपनी ने सबसे बड़ा बदलाव ग्रुप वीडियो कॉल में किया था। दरअसल कंपनी ने नए अपडेट के बाद ग्रुप वीडियो कॉल में पार्टिसिपेंट्स की लिमिट को बढ़ा दिया था। यह अपडेट मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया था।
WhatsApp का इवेंट फीचर कैसे करें यूज?
- इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल डिवाइस पर WhatsApp ओपन करें।
- इसके बाद ग्रुप चैट ओपन करें और फिर Android के लिए अटैचमेंट आइकन पर टैप करें।
- वहीं iOS में आपको ये फीचर प्लस आइकन पर टैप करने पर दिखाई देगा।
- इसके बाद इवेंट पर क्लिक करें।
- अब इवेंट का नाम, दिन और टाइम सेलेक्ट करें।
- आप चाहें तो इवेंट डिटेल्स, एड्रेस या कॉल लिंक भी ऐड कर सकते हैं।
- सेंड आइकॉन और सेव ऑप्शन पर क्लिक करें।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
3 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
5 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
7 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
9 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines