How to Get OTT Platform for Free: WhatsApp आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स को रोल आउट करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने कॉल बार से लेकर स्टेटस सेक्शन में कई बदलाव किए हैं। इतना ही नहीं मेटा ने अपने इस प्लेटफार्म पर नया मेटा AI भी पेश किया है। जो आजकल ऐप में आपको ‘नीले छल्ले’ जैसा दिख रहा है।
यह ब्लू रिंग काफी कमाल का है इससे आप अपने कई काम करवा सकते हैं लेकिन आज हम आपको इससे भी जबरदस्त फीचर के बारे में बताएंगे। जिससे आप एक डिवाइस पर सब्सक्रिप्शन लेकर 32 लोगों के साथ इसका मजा फ्री में ले पाएंगे और काफी पैसे बचा सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
वीडियो कॉल फीचर में है ये फीचर…
दरअसल कंपनी ने हाल ही में अपने वीडियो कॉल फीचर में मिलने वाले स्क्रीन शेयर फीचर को और भी बेहतर किया है। हाल ही में जारी हुए अपडेट के बाद अब आप वीडियो कॉल पर एक साथ 32 लोगों को अपनी स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। बस इसी फीचर का आपको फायदा उठाना है और यहां से आप फ्री में OTT का मजा ले पाएंगे।
ये भी पढ़ें : WhatsApp आपको बदल देगा AI वर्जन में, आ रहा है सबसे धांसू फीचर
कैसे काम करता है ये जुगाड़?
अगर आप भी फ्री में OTT का मजा लेना चाहता हैं तो आपको सबसे पहले अपना WhatsApp ओपन करना है और अपने सभी दोस्तों को वीडियो कॉल में ऐड कर लेना है। इसके बाद अब आपको स्क्रीन शेयर करनी होगी। इतना करते ही सभी यूजर्स को आपकी स्क्रीन दिखाई देगी अब बस आपको अपने फोन में कोई भी OTT ऐप ऑन कर लेना है। इस ट्रिक से आप जो चाहें अपनी फेवरेट सीरीज और शो को अपने दोस्तों के साथ देख सकते हैं। इससे सिर्फ एक के पैसों से 32 लोग एन्जॉय कर पाएंगे। वीडियो से भी आप इस ट्रिक को यूज करने का तरीका समझ सकते हैं।
मेटा AI के बारे में भी जान लें
इससे पहले कंपनी ने भारत में नए अपडेट के साथ व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर लामा 3-बेस्ड मेटा एआई असिस्टेंट को रोल आउट किया था। इससे आप कई तरह के काम करवा सकते हैं। यहां तक की ये AI असिस्टेंट जैसी आप कहेंगे वैसी फोटो भी बना सकता है। ये AI असिस्टेंट ऐप में एक Blue रिंग की तरह दिख रहा है। ‘नीला छल्ला’ चुटकियों में आपके कई काम निपटा सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
10 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
11 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
13 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
15 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
17 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines