WhatsApp New Feature for iOS: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। ऐप के सिंपल इंटरफेस और तगड़ी प्राइवेसी की वजह से ये इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बहुत से लोगों की पहली पसंद बन गया है लेकिन बढ़ते हैकिंग अटैक्स को देखते हुए कहीं न कहीं आज भी हमारे मन में ऐप पर प्राइवेसी को लेकर खतरा बना रहता है। हालांकि कंपनी भी अब तक चैट लॉक से लेकर कई तरह के प्राइवेसी फीचर रोल आउट कर चुकी है। कंपनी ने पिछले साल Android यूजर्स के लिए Passkeys नाम का एक फीचर भी रोल आउट किया था।
क्या है ये Passkey फीचर?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि Passkey एक एडवांस सिक्योरिटी फीचर है जो Fingerprint Scanner, Password, OTP से कहीं ज्यादा सेफ है। इसका यूज करके आप बायोमेट्रिक या फेश रिकगनेशन से अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। जिससे अकाउंट को हैक करना लगभग नामुमकिन हो जाता है। व्हाट्सएप ने अब iOS यूजर्स के लिए पासकी वेरिफिकेशन फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर लगभग छह महीने पहले एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था। इस अपडेट के साथ, iOS यूजर्स जल्द ही बिना OTP के अकाउंट में लॉगिन कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें : Flipkart-Amazon नहीं यहां से खरीदें 1.5 टन AC आधी कीमत पर, मिस मत करना मौका!
लॉगिन करना होगा आसान
पासकी वेरिफिकेशन फीचर कई ऑथेंटिकेशन ऑप्शंस ऑफर कर रहा है, जिसमें फेशियल रिकग्निशन, बायोमेट्रिक्स या Apple के पासकी मैनेज पर पिन स्टोर करने की सुविधा मिल रही है। इसका मतलब यह है कि iOS यूजर्स एसएमएस के जरिए से या Two-Factor Authentication मेथड के बिना भी अपने व्हाट्सएप अकाउंट में वापस लॉग इन कर सकेंगे। अगर आप इंटरनेट से कनेक्ट नहीं हैं तो भी आप पासकी के जरिए से वापस लॉग इन कर सकते हैं, क्योंकि ऑथेंटिकेशन Key आपके फोन में मौजूद है।
कैसे यूज करें ये फीचर?
जो लोग पासकी फीचर को यूज करना चाहते हैं, तो बता दें इसे सेट करना काफी आसान है। सबसे पहले यह चेक करें कि आपका व्हाट्सएप ऐप स्टोर के जरिए से लेटेस्ट वर्जन पर चल रहा है। अगर आपको ऐप स्टोर पर अपडेट का ऑप्शन मिल रहा है तो पहले इसे अपडेट करें। इसके बाद सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी में आप इस फीचर को ऑन कर सकते हैं। फिर, अकाउंट पर क्लिक करें और पासकी ऑप्शन को सेलेक्ट करके इसे ऑन कर लें। अभी कंपनी इसे धीरे-धीरे सभी के लिए रोल आउट कर रही है। अगर आपको ये फीचर अभी तक नहीं मिला है तो आने वाले कुछ दिनों में आपको ये फीचर मिल सकता है।
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
4 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
7 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
8 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
10 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines