हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WhatsApp के वीडियो और ऑडियो कॉल में बड़ा बदलाव, इंस्टाग्राम वाली आएगी फील

WhatsApp New Feature : क्या आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए बड़ी खबर है। कंपनी जल्द ही ऐप में वीडियो और ऑडियो कॉल में बड़ा बदलाव करने जा रही है। चलिए इसके बारे में जानें

विज्ञापन

WhatsApp New Feature: दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स के लिए WhatsApp वीडियो और ऑडियो कॉल के लिए सबसे पसंदीदा ऐप्स में से एक है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स को अपने कॉलिंग फीचर के जरिए अपने परिवार और दोस्तों से जुड़ने का मौका देता है और जब भी कॉल के बारे में कोई नया अपडेट आता है, तो लोग यह जानने के लिए काफ़ी एक्ससिटेड रहते हैं कि इसमें क्या नया आ रहा है। कंपनी फिर एक बार इसमें बड़ा बदलाव करने जा रही है। अगर आप रेगुलर WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके बारे में जरूर जान लें। दरअसल मेटा यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए प्लेटफॉर्म पर AR फीचर ला रहा है।

मजेदार हो जाएगा एक्सपीरियंस

WA बीटा इंफो की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp एक AR फीचर पर काम कर रहा है, जिसे Google Play Store पर उपलब्ध लेटेस्ट बीटा वर्शन 2.24.13.14 में देखा गया है। इस फीचर से आपको कॉल इफेक्ट और इसमें अब फिल्टर का ऑप्शन देखने को मिलने वाला है, जो वीडियो कॉल में एक मजेदार और इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस देगा। इंस्टाग्राम पहले से ही अपने वीडियो कॉल में कई तरह के फीचर दे रहा है।

कब मिलेगा फीचर?

WA बीटा इंफो ने अपनी रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें ये नया WhatsApp AR इफेक्ट और फ़िल्टर देखने को मिल रही है, जिन्हें जल्द ही नेक्स्ट अपडेट में पेश किए जाने की उम्मीद है। ये AR इफेक्ट यूजर्स को डायनेमिक फेशियल फ़िल्टर जोड़कर अपने वीडियो कॉल को बेहतर करने की सुविधा देगा। यही नहीं इस फीचर से आपका मेकअप भी जाएगा। इसमें आपको लो-लाइट मोड भी मिलेगा।

विज्ञापन

बदल जाएगा बैकग्राउंड

इसके अलावा, WA बीटा इंफो ने कहा है कि WhatsApp एक ऐसा फीचर भी काम कर रहा है जो यूजर्स को कॉल के दौरान अपने बैकग्राउंड को भी एडिट करने की सुविधा देगा। ये फीचर ग्रुप कॉन्फ्रेंस में आपकी काफी मदद करेगा। दिलचस्प बात यह है कि यह फीचर जल्द ही डेस्कटॉप ऐप में भी उपलब्ध होगा। ये फीचर कहीं न कहीं जूम जैसे मीटिंग्स ऐप्स पर भी देखने को मिलता है। इसे देखकर लगता है कि कंपनी नहीं चाहती कि यूजर्स किसी और ऐप पर स्विच करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola