Whatsapp New Channel Features Details: व्हाट्सएप ने हाल ही में भारत में इंस्टाग्राम जैसा चैनल फीचर पेश किया है। यह व्हाट्सएप चैनल सोशल मीडिया पर एक अकाउंट की तरह काम करता है जिसे आप अपने किसी भी पसंदीदा चैनल को चुन कर नोटिफिकेशन ऑन कर सकते हैं और उससे जुड़ी हर अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। यह फीचर आपको उन संगठनों, खेल टीमों, कलाकारों और विचारों से अपडेट प्राप्त करने की अनुमति देती है जिन्हें आप सीधे व्हाट्सएप पर फ़ॉलो करना पसंद करते हैं।
अब होने जा रहा है ये बदलाव
फीचर को रोलआउट करने के बाद अब कंपनी जल्द ही इसमें बड़ा बदलाव करने जा रही है। रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी इस फीचर को और बेहतर बना रही है। मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म चैनल निर्माताओं को एंड्रॉइड और iOS पर मौजूद सभी यूजर्स को सीधा जुड़ने का मौका देता है।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 8 Series और Samsung Galaxy S23 FE की कीमत लीक, जानें कब तक होगा लॉन्च?
मिलेगी ये सुविधा…
वहीं कंपनी ने अब इसमें एक सिक्योरिटी फीचर भी जोड़ा है जिसे हाल ही में WABetaInfo की रिपोर्ट में देखा गया है। बता दें कि ये अपडेट स्थानीय कानूनों को ध्यान में रख कर डिज़ाइन किया गया है, जिसमें प्लेटफ़ॉर्म को कुछ क्षेत्रों में कुछ कंटेंट को बैन करने की सुविधा मिल सकती है। फ़िलहाल ये फीचर कुछ ही बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।
WhatsApp Channel से कैसे जुड़ें?
- इसके लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सएप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन स्क्रॉल डाउन करके Channels के ऑप्शन पर जाना होगा।
- नीचे आपको फंड चैनल्स का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपने पसंदीदा चैनल से जुड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
4 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
22 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines