हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

WhatsApp पर कॉलिंग में होने जा रहा है बदलाव, दिखा नया ऑडियो कॉल बार

WhatsApp New Audio Call Bar Feature : क्या आप भी WhatsApp पर कॉलिंग का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए कंपनी जल्द ही एक बड़ा अपडेट ला रही है, जिससे कॉल पर और भी बेहतर कंट्रोल मिलेगा। चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

WhatsApp New Audio Call Bar Feature: व्हाट्सएप पिछले कुछ वक्त से यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एप्लीकेशन से लेकर वेब पर कई बदलाव करता नजर आ रहा है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब कॉलिंग के लिए नए इंटरफेस की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है। WaBetaInfo की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जल्द ही नया ऑडियो कॉल बार पेश करने जा रही है। अभी के लिए ये नया इंटरफेस कुछ ही Android बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

शानदार लग रहा है नया कॉल बार

WaBetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें इस फीचर को साफ देखा जा सकता है, कुछ बीटा टेस्टर्स अभी ऐप के अंदर आउटगोइंग ऑडियो कॉल्स को मैनेज करने के लिए नए ऑडियो कॉल बार का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे ही आप नॉर्मल कॉल वाले इंटरफेस को बैक करते हैं तो अब आपको इंटरफेस के टॉप पर एक नया कॉल बार दिखाई देगा।

आउटगोइंग कॉल पर मिलेगा बेहतर कंट्रोल

ये नया इंटरफेस यूजर्स को आउटगोइंग कॉल पर और भी बेहतर कंट्रोल देगा। मौजूदा इंटरफेस में यूजर्स ग्रीन स्टेटस बार पर टैप करके कॉल पर वापस लौट सकते हैं। नए कॉल बार के साथ, यूजर्स अब कॉल को सीधे म्यूट और एन्ड कर सकते हैं, जिससे कॉल स्क्रीन पर वापस जाने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी।

इन-ऐप कैमरा में भी होगा बदलाव

इसके अलावा कंपनी इन दिनों एक इन-ऐप कैमरा के लिए भी नया फीचर ला रही है। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी कैमरों के लिए नया ज़ूम कंट्रोल फीचर ला रही है। यह सुविधा अभी के लिए कुछ iOS बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। कहा जा रहा है कि कंपनी ने ज़ूम फीचर को ऐड करने के लिए कैमरे को अपग्रेड किया है।

अपडेट से पहले व्हाट्सएप यूजर्स को रिकॉर्डिंग के दौरान जूम करने के लिए कैमरा बटन पर लगातार होल्ड रखना पड़ता है और ऊपर या नीचे स्लाइड करना पड़ता है, जिससे खास पलों को कैप्चर करने में थोड़ी मुश्किल होती थी लेकिन नए अपडेट के साथ कंपनी इसे जल्द ही फिक्स करने जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें