WhatsApp Audio Call Bar Update: दुनियाभर में व्हाट्सएप एक ऐसा प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल कई लाखों-करोड़ों लोग करते हैं। ये ही कारण है कि अपने यूजर्स को बनाएं रखने के लिए मेटा स्वामित्व वाली कंपनी आए दिन अलग-अलग तरह के अपडेट के साथ नए-नए फीचर्स को जारी करती रहती है। पिछले कुछ दिनों से यूजर्स के एक्सपीरिएंस को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप पर कई बदलाव देखने को मिलते रहते हैं। इन्हीं में से एक नया बदलाव अब एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए जारी हो चुका है।
WhatsApp New Audio Call Bar Feature
व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर्स और अपडेट पर नजर रखने वाले WaBetaInfo ने जानकारी दी थी कि प्लेटफॉर्म पर ऑडियो से संबंधित बदलाव देखने को मिल सकता है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अब ये बदलाव साफ देखा जा रहा है। जी हां, एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स को मेन स्क्रीन पर ही कॉलिंग बार शो हो रहा है।
व्हाट्सएप पर अपडेट जारी
अगर आपको अपने व्हाट्सएप पर किसी तरह का कोई नया बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है, तो इसका मतलब है कि आपको ऐप को अपडेट करना होगा। एंड्रॉइड यूजर्स को प्ले स्टोर में जाकर व्हाट्सएप अपडेट करना होगा। जबकि, आईफोन यूजर्स को ये सुविधा ऐप स्टोर पर मिल सकेगी।
WhatsApp New Design Updates
व्हाट्सएप द्वारा नए डिजाइन के साथ प्लेटफॉर्म को अपडेट करने का ऐलान किया गया है। iOS और Android दोनों यूजर्स के लिए व्हाट्सएप का नया डिजाइन जारी किया जाएगा। इस बदलाव में आपको टॉप बार में बदलाव देखने को मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर पेमेंट हिस्ट्री करना चाहते हैं चेक? तो फॉलो करें ये Easy Steps
सभी के लिए जारी हुआ व्हाट्सएप का नया डिजाइन
नए इंटरफेस से यूजर्स को मिलेगा बेहतर कंट्रोल
बात करें इंस्टेंट मैसेजिंग व्हाट्सएप पर रोल आउट हुए ऑडियो कॉल बार की तो इससे यूजर्स के लिए ऐप को चलाने का मजा दोगुना बढ़ सकता है। टॉप बार पर शो हो रहे कॉलिंग आईकोन से यूजर्स आउटगोइंग कॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। ग्रीन स्टेटस बार पर टैप करने के बाद कॉल पर वापस जा सकते हैं, चाहें तो कॉल को वहीं से कट भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Flipkart Sale: 3 स्मार्टफोन पर छूट, जानें Deals & Offers
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
8 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
3 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
5 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines