WhatsApp New AI Update: WhatsApp ने हाल ही में भारत में सभी यूजर्स के लिए MetaAI पेश किया है और ये AI चैटबॉट न सिर्फ इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp बल्कि इसे Facebook और Instagram के जरिए भी एक्सेस किया जा सकता है। आप इसके जरिए कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। ये आपके दोस्त की तरह आपकी काफी मदद करेगा, Meta AI का इस्तेमाल करके यूजर्स तस्वीरें भी बना सकते हैं।
सभी को मिला फीचर
ज्यादातर यूजर्स अब AI चैटबॉट को एक्सेस कर सकते हैं, जबकि कुछ अभी भी इसका इंतजार कर रहे हैं। अब, WA बीटा इंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद आप ये भी सेलेक्ट कर पाएंगे कि वे किस Meta AI लामा मॉडल का यूज करना चाहते हैं।
फिर से बदलाव की तैयारी
इस साल की शुरुआत में, WhatsApp ने कई देशों में अपने प्लेटफॉर्म पर Meta AI की टेस्टिंग शुरू की थी। इसका शुरुआती उद्देश्य यह पता लगाना था कि सर्च बार में इंटीग्रेटेड होने पर और भारत में यूजर्स के लिए टॉप ऐप बार में एंट्री पॉइंट के जरिए यूजर्स AI के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं। जैसे-जैसे ज्यादा से ज्यादा यूजर Meta AI का इस्तेमाल करने लगे, WhatsApp ने AI टूल को अन्य देशों में भी रोल आउट करना शुरू कर दिया। अब कंपनी इसमें फिर से बदलाव करने जा रही है।
ये भी पढ़ें : आ रहा है Motorola का सस्ता फोल्डेबल डिवाइस, लॉन्च से पहले जानें कीमत
AI मॉडल कर सकेंगे सेलेक्ट
लेटेस्ट बीटा अपडेट के अनुसार, अब WhatsApp ने यूजर्स को अपनी जरूरतों के अनुरूप सबसे अच्छा AI मॉडल चुनने की सुविधा दी है। इस शुरुआत के साथ मेटा AI को एक कदम आगे ले जाना चाहता है। इसका एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसके अनुसार आप अपनी AI चैट के लिए मेटा लामा के अलग-अलग मॉडल्स में से किसी को चुन सकते हैं।
सभी सवालों का मिलेगा जवाब
अभी डिफ़ॉल्ट मॉडल लामा 3-70B है, जिसे फास्ट और सिंपल सिग्नल्स के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, WhatsApp नए अपडेट में ज्यादा बेहतर लामा 3-405B मॉडल भी दे रहा है, जो अधिक अच्छे से आपके सभी सवालों का जवाब देगा।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
31 mins agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
23 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines