WhatsApp New AI Feature: WhatsApp इन दिनों एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को खुद की AI-जनरेटेड तस्वीरें क्रिएट करने की सुविधा देगा। कंपनी इसे जल्द ही ‘इमेजिन मी’ के नाम से पेश कर सकती है। फिलहाल इस धांसू फीचर को ऐप के बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है। WABetaInfo की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, नया मेटा AI-पावर्ड फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है, लेकिन एक लीक स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि इसका यूज करने के लिए आपको ऐप में कुछ फोटो अपलोड करनी होंगी। एक बार जब यूजर्स फोटो ऐड कर देंगे, तो वे हाल ही में लॉन्च किए गए मेटा AI चैटबॉट से चैट करते समय बस “इमेजिन मी” टाइप करके मेटा AI से खुद की AI तस्वीर बना सकेंगे।
कैसे यूज करें ये खास फीचर?
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स “@Meta AI इमेजिन मी” कमांड का यूज करके दूसरों से बात करते समय भी इस फीचर का यूज कर सकेंगे। चूंकि यह एक ऑप्ट-इन फीचर है, इसलिए यूजर्स को ‘इमेजिन मी’ फीचर का उपयोग करने के लिए मैन्युअल ऑप्ट-इन करना होगा। इस कमांड को चेंज करके आप इसमें बदलाव भी कर सकते हैं। वहीं, कंपनी का कहना है कि AI चैटबॉट से की गई सारी चैट सेफ रहेगी।
ये भी पढ़ें : Phone Call अचानक हो रही है कट? तो अभी जान लें ठीक करने का तरीका
यूजर्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल
हालांकि, इमेज ऑटोमैटिक चैट में शेयर की जाएगी। साथ ही, यूजर्स के पास इस फीचर पर पूरा कंट्रोल होगा और वे मेटा एआई सेटिंग्स से किसी भी समय अपने सभी सेटअप फोटो डिलीट कर सकेंगे। WABetaInfo ने अपनी हालिया रिपोर्ट में इसके अलावा भी कई फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। कंपनी जल्द ही नए अपडेट के साथ AI मॉडल को चेंज करने की भी सुविधा देगी। जिसका मतलब है कि आप एडवांस्ड लामा 3-405B और पावरफुल लामा 3-70B के बीच स्विच कर सकेंगे।
कंपनी ने रोल आउट किए ये फीचर्स
पिछले कुछ महीनों में, व्हाट्सएप ने कई नए फीचर्स को पेश किया है जैसे कि लंबे वॉयस मैसेज को स्टेटस में सेट करने की सुविधा, रीडिजाइन किए गए वॉयस कॉल यूआई और वीडियो कॉल के दौरान iPhone पर स्क्रीन और ऑडियो शेयर करने की सुविधा दे रहा है। इतना ही नहीं कंपनी ने हाल ही में प्लेटफार्म पर एक नया कॉल बार भी पेश किया है जिससे अब कॉलिंग का मज़ा जबरदस्त हो गया है।
संबंधित खबरें
OnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
27 mins agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 hr agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
3 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
20 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines