WhatsApp New Features: दुनियाभर में आज WhatsApp के करोड़ों एक्टिव यूजर्स हैं। कंपनी भी समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स पेश करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने अपने वॉइस नोट फीचर के लिए एक खास अपडेट रोल आउट किया था जिसके बाद आप वॉइस नोट को सुनने के साथ-साथ उसे पढ़ भी सकते हैं, जो काफी यूजफुल फीचर लगता है।
इसी के साथ कंपनी ने चैट्स के अंदर थीम फीचर को भी ऐड किया है जिसने चैटिंग एक्सपीरियंस को ही बदल कर रख दिया है। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि कंपनी जल्द ही प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम जैसा एक खास फीचर ला रही है। जी हां, इंस्टाग्राम स्टोरी की तरह अब आप WhatsApp Status में भी गाने लगा सकेंगे। चलिए इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Music for Status Updates
दरअसल, Wabetainfo ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में बताया है कि ऐप में जल्द ही ‘Music for Status Updates’ के नाम से एक नया फीचर आ रहा है जिसकी मदद से आप अपनी पसंद का कोई भी गाना अपनी स्टोरी पर लगा सकेंगे। कहीं न कहीं ये फीचर इंस्टाग्राम के स्टोरी फीचर जैसा ही लग रहा है। कंपनी ने इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें ये ठीक इंस्टाग्रमा के स्टोरी फीचर जैसा दिखाई दे रहा है जहां सर्च में आप किसी गाने को सर्च करके अपनी तस्वीर में लगा सकते हैं। ऐप के 2.25.2.5 वर्जन में इस फीचर को स्पॉट किया गया है।
कब तक मिलेगा ये नया फीचर?
कंपनी ने फिलहाल इस फीचर को सिर्फ iOS के बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इसे स्टेबल अपडेट में कब तक रोल आउट किया जाएगा। आने वाले हफ्तों में कंपनी इस फीचर के रिलीज की घोषणा कर सकती है। कहा जा रहा है कि म्यूजिक ऐड करने के बाद आपकी तस्वीर 15 सेकंड की वीडियो में बदल जाएगी।
Meta AI का क्विक एक्सेस
इससे पहले कंपनी को एक और फीचर की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया था जिसकी मदद से आप मेटा AI को एक क्लिक से एक्सेस कर सकते हैं। दरअसल कंपनी एक विजेट भी तैयार कर रही है जिसे आप होम स्क्रीन पर सेट कर सकते हैं जिसके बाद एक क्लिक करते ही आप मेटा के AI से चैट कर सकेंगे। हालांकि ये विजेट भी अभी टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही इसे रोल आउट किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
16 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
18 hrs ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
22 hrs agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
22 hrs agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
2 days agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
2 days agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
2 days agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines