WhatsApp Multi Account Feature: दुनियाभर में व्हाट्सएप एक लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। एक दूसरे से बात करने से लेकर तरह-तरह की तस्वीर या वीडियो साझा करने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जाता है। लोकप्रिता को देखते हुए प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स के लिए कई फीचर्स को रोल आउट करता रहता है। जबकि, कुछ फीचर्स को लाने की तैयारी में रहता है।
मेटा स्वामित्व कंपनी व्हाट्सएप, फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) दोनों ही लोगों के बीच चर्चाओं में है। कंपनी अपने यूजर्स की पसंद को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर कई फीचर्स लाने की तैयारी में है। इनमें से एक खास फीचर इंस्टाग्राम के जैसा आने वाले है। जी हां, जिस तरह से इंस्टाग्राम पर एक साथ कई अकाउंट्स को लॉगिन किया जा सकता है, ठीक वैसे ही व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स को सुविधा देने की प्लानिंग में है।
ये भी पढ़िए- Instagram पर आ रहा है नया Group Tagging Feature, जानें क्या है और कैसे करेगा काम?
सिर्फ एक स्विच पर लॉगिन होगा दूसरा अकाउंट
व्हाट्सएप की ओर से मल्टी अकाउंट लॉगिन फीचर (WhatsApp Multi Accounts Login Feature) को जल्दी जारी किया जा सकता है। इसके तहत आप एक से अधिक अकाउंट को ऐप में लॉगिन कर सकेंगे। इसके लिए आपको एक से दूसरे अकाउंट में लॉगिन करने के लिए सिर्फ स्विच पर क्लिक करना होगा। ऐसा फीचर आपने इंस्टाग्राम पर देखा होगा।
नहीं पड़ेगी Parallel Space Apps की जरूरत
व्हाट्सएप पर मल्टी अकाउंट लॉगिन फीचर आने के बाद आपको अपने फोन में पैरेलल स्पेस ऐप्स को रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी के डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने आगामी मल्टी अकाउंट फीचर की जानकारी साझा की है।
व्हाट्सएप पर कैसे होंगे मल्टी अकाउंट लॉगिन?
फिलहाल, मल्टी अकाउंट लॉगिन फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। आगामी दिनों में इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। व्हाट्सएप पर मल्टी अकाउंट लॉगिन फीचर रोल आउट हो जाने के बाद सेटिंग में देखा जा सकेगा। इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म की सेटिंग में जाना होगा और क्यूआर कोड बटन के साथ में आपको एक एरो आइकन देखेगा जिस पर टैप करके आप एक के अलावा अन्य अकाउंट को जोड़ सकेंगे। यहां पर ये अकाउंट तब तक लॉगिन रहेगा, जब तक आप इसे लॉग आउट नहीं करेंगे।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
11 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
12 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
14 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
15 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
16 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines