हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WhatsApp में आया Meta AI का जादू! Gen Z और Gen Alpha को पंसद आएंगे ये नए मजेदार फीचर्स

WhatsApp ने भारत में अपने यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. अब Meta AI की मदद से आप चैट थीम, वीडियो कॉल बैकग्राउंड और फोटो बैकग्राउंड को और भी मजेदार और अट्रैक्टिव बना सकेंगे. आइए देखते हैं क्या है ये नए फीचर्स.

विज्ञापन
अब WhatsApp चैट्स होंगी और भी पर्सनल और क्रिएटिव. (Photo-WhatsApp)

Meta AI WhatsApp Features: भारत में WhatsApp के लिए अब नया मुकाबला सामने आ चुका है. जोहो (Zoho) की Arattai ऐप इन दिनों एप्पल ऐप स्टोर पर तेजी से लोकप्रिय हो रही है. ऐसे में मेटा (Meta) ने भी कोई जोखिम नहीं लिया और अपने सबसे पॉपुलर चैटिंग ऐप को और मजबूत बनाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं. इस बार का अपडेट सिर्फ टेक्स्टिंग तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें एआई (AI) की ताकत को जोड़ा गया है, जिससे यूज़र्स को मिलेगा एक पूरी तरह नया और पर्सनलाइज्ड चैट एक्सपीरियंस.

Meta AI से बनेगा हर चैट थीम यूनिक

व्हाट्सएप अब पहले से कहीं ज्यादा इंटरएक्टिव हो गया है. मेटा ने इसमें AI-पावर्ड चैट थीम्स जोड़ी हैं, जिनकी मदद से यूज़र सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर अपनी चैट का लुक बदल सकते हैं. मतलब अब हर चैट का थीम आपकी पर्सनैलिटी के मुताबिक हो सकता है-चाहे आप किसी खास दोस्त से बात कर रहे हों या किसी ग्रुप में मस्ती कर रहे हों.

वीडियो कॉल और फोटोज में आएगा नया AI जादू

इस अपडेट में सबसे दिलचस्प फीचर है कस्टम AI बैकग्राउंड. अब यूज़र मेटा AI की मदद से अपने वीडियो कॉल्स के लिए अनोखे बैकग्राउंड बना सकते हैं. यही नहीं, चैट के अंदर फोटो या वीडियो लेते समय भी आप अपने हिसाब से नया बैकग्राउंड डिजाइन कर सकते हैं. इससे हर कॉल और हर फोटो में आपकी क्रिएटिविटी झलकेगी.

विज्ञापन

iPhone और Android दोनों के लिए Live Photos का मजा

WhatApp यूजर्स लंबे समय से Live Photos और Motion Photos शेयर करने का इंतजार कर रहे थे. अब यह फीचर आखिरकार रोलआउट हो गया है. iOS यूजर अब लाइव फोटो और Android यूजर मोशन फोटो भेज पाएंगे, जिसमें न सिर्फ मूवमेंट बल्कि साउंड भी शामिल होगा. इससे तस्वीरें और भी रियल लगेंगी, जैसे किसी छोटे वीडियो की तरह.

ये भी पढें- अब कोई नहीं चुरा पाएगा आपका WhatsApp यूजरनेम

विज्ञापन

Android यूजर्स के लिए अब स्कैनर की जरूरत नहीं

छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए व्हाट्सएप ने एक बेहद उपयोगी फीचर जोड़ा है-इनबिल्ट डॉक्यूमेंट स्कैनिंग. अब Android यूजर सीधे ऐप में डॉक्यूमेंट स्कैन कर सकते हैं, उन्हें क्रॉप कर सकते हैं और तुरंत भेज सकते हैं. यानी अब अलग से कोई स्कैनर ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह फीचर iPhone पर पहले से मौजूद था.

ग्रुप चैट ढूंढना हुआ आसान

अब अगर आप किसी ग्रुप का नाम याद नहीं कर पा रहे हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं. व्हाट्सएप के नए Easier Group Search फीचर से आप बस उस कॉन्टैक्ट का नाम डालिए जो उस ग्रुप में है और व्हाट्सएप आपको तुरंत वह ग्रुप दिखा देगा.

विज्ञापन

नए स्टिकर पैक से बढ़ेगी चैट की मस्ती

मेटा ने इस अपडेट में तीन नए स्टिकर सेट्स जोड़े हैं- Fearless Bird, School Days, और Vacation. इन नए थीम्स से चैटिंग और मजेदार हो जाएगी.

पर्सनलाइजेशन और क्रिएटिविटी

इन सभी अपडेट्स से साफ है कि मेटा अब सिर्फ मैसेजिंग तक सीमित नहीं रहना चाहता. कंपनी चाहती है कि यूजर चैट्स के जरिए खुद को क्रिएटिव तरीके से एक्सप्रेस करें. AI के साथ व्हाट्सएप अब एक ऐसी जगह बनता जा रहा है जहां बातचीत सिर्फ शब्दों तक नहीं, बल्कि रंगों, थीम्स और आइडियाज तक पहुंचती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Arattai के बाद Zoho ने लॉन्च किया नया AI-पावर्ड कोलेब प्लेटफॉर्म, आसान होगा टीमवर्क

जहां एक तरफ Arattai जैसी ऐप्स भारतीय बाजार में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं, वहीं मेटा अपने सबसे बड़े चैटिंग प्लेटफॉर्म को और मजबूत बना रहा है. इस एआई अपडेट के साथ, व्हाट्सएप न सिर्फ अपनी पकड़ बनाए रखना चाहता है बल्कि यूजर्स को एक ऐसा डिजिटल स्पेस देना चाहता है जो पूरी तरह उनका अपना लगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola