WhatsApp Message Yourself: मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) कथित तौर पर एक सेल्फ-मैसेजिंग फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो यूजर्स को खुद को ज्यादा आसानी से संदेश भेजने में सक्षम करेगा।
WABetaInfo की मानें तो व्हाट्सएप अब अपने बीटा टेस्टर एंड्रॉइड और IOS के लिए अपने बीटा ऐप पर कुछ बदलाव और सुधार करने के लिए परीक्षण कर रहा है।
WhatsApp messages yourself Feature
व्हाट्सएप अब एंड्रॉइड 2.22.24.2 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा जारी होने के बाद बीटा टेस्टर्स के एक चुनिंदा समूह के लिए “messages with yourself” रोल आउट करके एक छोटा परीक्षण कर रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ बीटा टेस्टर्स ने पाया कि व्हाट्सएप अब एंड्रॉइड ऐप के नवीनतम संस्करण में अपडेट करने के बाद चैट कैप्शन के रूप में “मैसेज खुद” जोड़कर उस चैट को हाइलाइट कर रहा है।
WhatsApp Me (You) Chat Feature
इसमें व्हाट्सएप के पास “Me (You)” नाम से एक नया चैट ऑप्शन मिलेगा, जिसके जरिए यूजर खुद को मैसेज भेज पाएगा और अपनी जरूरी जानकारी को भी सेव कर सकेगा।
इस बीच, आप अभी भी wa.me (संदेश लिंक पर क्लिक करें) का उपयोग करके या एक समूह बनाकर जिसमें आप एकमात्र भागीदार है, स्वयं को संदेश भेजने (WhatsApp message yourself by using the wa.me) के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
WhatsApp Me (You) Feature Benefits
व्हाट्सएप पर खुद को मैसेज भजने वाला मी (यू) फीचर कितना फायदेमंद हो सकता है? ये सवाल शायद आप भी सोच रहे होंगे। हालांकि, अगर आपने कभी ऐप को इस्तेमाल करते समय ये महसूस किया हो कि कई बार कुछ महत्वपूर्ण संदेश को हम सेव करना चाहते हैं, इसके किसी और को संदेश भेजकर कहीं न कहीं हम तंग कर रहे होते हैं लेकिन इस फीचर के आने पर हम खुद को ही मैसेज भेज सकेंगे और जो भी जानकारी आगे के लिए सेव रखना चाहते हैं वो आसानी से रख सकेंगे।
किसी भी तरह की फाइल, फोटो या वीडियो को भी हम खुद को भेजकर सेव रख सकते हैं। इस फीचर को खुद से चैट करने के लिए अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है।
(Provigil)
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
16 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
18 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
20 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines