WhatsApp Message Search by Date Feature: दुनियाभर में प्रसिद्ध मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर कई तरह के फीचर्स और अपडेट्स जारी होते रहते हैं। प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ दिनों से मैसेज को चैट पर आसानी से सर्च करने के फीचर की बात चल रही थी। वहीं, अब इस फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है।
जी हां, अब आईओएस यूजर्स के लिए व्हाट्सएप पर सर्च मैसेज बाय डेट अपडेट जारी कर दिया गया है। इसके तहत आईफोन यूजर्स किसी भी मैसेज को खोज सकते हैं, सर्त है कि वो मैसेज डिलीट ना किया गया हो। आईफोन पर व्हाट्सएप यूजर्स चैट के अंदर मैसेज सर्च कर सकते हैं। आइए डेट के जरिए चैट में मैसेज सर्च कैसे करें? इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जानते हैं।
और पढ़िए –Infinix Zero Book Series की पहली सेल शुरू, जानिए कीमत और खासियत
WhatsApp Message Search by Date
- WhatsApp अपडेट करने के बाद ऐप को ओपन करें।
- वो चैट खोलें, जिसमें आप डेट के अनुसार संदेश खोजना चाहते हैं।
- टॉप पर मौजूद व्यक्ति के नाम पर टैप करें।
- सर्च पर टैप करें, जो पे बटन के बगल में स्थित है।
- अब, आप या तो सीधे कीवर्ड टाइप करके खोज सकते हैं, या आप पुराने संदेशों को दिनांक, माह और वर्ष के अनुसार खोज सकते हैं। बाद वाला करने के लिए, अपने कीबोर्ड के ठीक ऊपर कैलेंडर बटन पर टैप करें।
- डेट, माह और वर्ष का चयन करें।
- अंत में, जंप टू डेट पर टैप करें।
इस तरह से आप चैट में मैसेज को डेट के जरिए सर्च कर सकेंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर बताया गया प्रोसेस आईफोन यूजर्स के लिए है। सुनिश्चित करें कि आपके iPhone पर WhatsApp का संस्करण लेटेस्ट है। आईओएस पर व्हाट्सएप का लेटेस्ट संस्करण 23.1.75 है। दरअसल, Android यूजर्स के लिए अभी तक इसे जारी नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही सर्च मैसेज बाय डेट फीचर को एंड्रॉइड पर भी जारी कर दिया जाएगा।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
7 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
12 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
14 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines