WhatsApp Message offering free Laptops: ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम जैसे अपराध आजकल आम हो गए हैं। लोगों को चूना लगाने के लिए ठग कोई ना कोई बहाना निकाल ही लेते हैं। स्टूडेंट्स को भी इन ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों को मुफ्त चीजों का लालच देकर ठग आसानी से उन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं। व्हाट्सऐप मैसेज भी इन्हीं में से एक है।
PIB फैक्ट चेक में हुआ खुलासा
कई बच्चों को व्हाट्सऐप पर फ्री लैपटॉप के मैसेज भेजे जा रहे हैं। PIB फैक्ट चेक के अनुसार यह मैसेज पूरी तरह से फेक हैं। मैसेज में एक बड़ा सा पोस्टर देखने को मिल रहा है, जिस पर लिखा रहता है कि स्टूडेंट्स के लिए फ्री लैपटॉप। 2024 एडिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें। वहीं लिंक पर क्लिक करते ही आपके फोन का डेटा चोरी हो सकता है। साथ ही आपका बैंक अकाउंट भी खाली किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Video: Elon Musk ने रचा इतिहास! अंतरिक्ष में कराई अनोखी Spacewalk, जानिए कैसे?
कैसे आता है मैसेज?
यह व्हाट्सऐप मैसेज कई स्टूडेंट्स के फोन पर भेजे जा रहे हैं। इसमें लिखा रहता है कि स्टूडेंट्स लैपटॉप स्कीम 2024 के आवेदन शुरू हो गए हैं। जो बच्चे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और लैपटॉप नहीं खरीद सकते, वो इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। 2024 में 960,000 स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप दिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
निजी जानकारी लीक होने का खतरा
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलकर सामने आएगा। इसमें आपका नाम, उम्र, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और पता समेत तमाम जानकारियां मांगी जाएंगी। हालांकि PIB फैक्ट चेक के अनुसार यह लिंक पूरी तरह से फेक है। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करने से आपका पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है। साथ ही ठग आपके फोन को हैक भी कर सकते हैं। इसलिए भूलकर भी अंजान लिंक पर क्लिक ना करें। वरना आपको इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप ने हासिल की नई उपलब्धि, TIME की दुनिया की बेस्ट कंपनियों की लिस्ट में नाम
संबंधित खबरें
टेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
29 mins ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
5 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
22 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines