WhatsApp Tips and Tricks: वॉट्सऐप्प एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल दुनियाभर के यूजर्स करते हैं। कई बार हम नहीं चाहते कि हमारे साथ बैठे शख्स को हमारी वॉट्सऐप्प चैट (WhatsApp Chats) शो हो। अपने दोस्त या किसी करीबी या फिर कोई ऐसी बात जिसे किसी और को दिखाना हम पसंद नहीं करते तो ऐसे में हमें किसी ऐसे फीचर (WhatsApp Features) की तलाश रहती है जिससे वॉट्सऐप्प की चैट को बगल में बैठे शख्स से हाइड किया जा सके।
अगर आपको भी किसी ऐसे ऑप्शन की तलाश है जिससे साथ में बैठे शख्स को भी आपके वॉट्सऐप्प की चैट्स शो ना हो तो इसके लिए आप एक खास ट्रिक अपना सकते हैं। इसके जरिए आप पब्लिक प्लेस में भी बेफिक्र वॉट्सऐप्प पर चैट कर सकेंगे और साथ वाले बंदे को कुछ नहीं दिखेगा। आइए जानते हैं कैसे?
अभी पढ़ें – आज लॉन्च होंगे ये तीन धांसू स्मार्टफोन, कीमत होगी 20 हजार रुपये से कम!
वॉट्सऐप्प पर ऐसे लगाएं वर्जुअल पर्दा
अगर आप अपने बगल में बैठे शख्स से वॉट्सऐप्प चैट्स को हाइड करना चाहते हैं तो इसके लिए वर्जुअल पर्दे का यूज कर सकते हैं। जी हां, वॉट्सऐप्प पर वर्जुअल पर्दा लगा सकते हैं जिसके लिए आपको एक ऐप डाउनलोड करना होगा।
कौन ऐप करना होगा डाउनलोड
वॉट्सऐप्प पर वर्जुअल पर्दा लगाना है तो इसके लिए आपको MaskChat-Hides Chat ऐप को अपने एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में एड-फ्री एक्सपीरिएंस चाहिए तो आपको सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ेगा।
वॉट्सऐप्प पर लगा देगा डिजिटल पर्दा
MaskChat-Hides Chat ऐप की मदद से आपके वॉट्सऐप्प पर डिजिटल पर्दा लग जाएगा। ऐसे में आपके साथ में बैठे शख्स को भी चैट शो नहीं हो सकेगी। इसकी मदद से आप बेफिक्र होकर अपने फ्रेंड्स चैट कर सकेंगे। हालांकि, इस ऐप को यूज करने के लिए आपको परमिशन देनी होगी।
अभी पढ़ें – 15 साल में कितना बदला iPhone, जानिए 2007 से 2022 तक का सफर
कैसे करता है MaskChat-Hides Chat काम
वॉट्सऐप्प पर MaskChat-Hides Chat ऐप डिजिटल पर्दे के तौर पर काम करता है। इसके जरिए स्क्रीन पर फ्लोटिंग मास्क आइकन शो होगा। अगर आप किसी से स्क्रीन को हाइड करना चाहते हैं तो इस फ्लोटिंग आइकन पर क्लिक कर दें। इससे स्क्रीन पर डिजिटल पर्दा या वॉलपेपर आ जाएगा। आप इसके लिए कोई भी तस्वीर या साइज का यूज कर सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल वॉट्सऐप्प के अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स के लिए किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
तैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
51 mins agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
4 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines