अगर आप WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपक काम की है. WhatsApp कुछ पुराने Android और iOS वर्जन वाले फोन पर लॉगिन की प्रोसेस को सीमित करने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एक नए सिक्योरिटी फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसके तहत WhatsApp अकाउंट में लॉगिन करने से पहले फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करना जरूरी हो सकता है. यानी अगर आपके फोन में पुराना सॉफ्टवेयर चल रहा है और WhatsApp उसे सिक्योरिटी के लिहाज से सुरक्षित नहीं मानता तो पहले फोन को अपडेट करना पड़ सकता है.
फोन अपडेट करने का दिख रहा है मैसेज
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ Android और iPhone यूजर्स को WhatsApp पर एक नया मैसेज दिखाई दे रहा है. इसमें फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है. यूजर्स को अपने फोन की Settings में जाकर उपलब्ध लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करना होगा.
बिना अपडेट के नहीं कर पाएंगे लॉगिन
इस बदलाव की खास बात ये है कि अगर WhatsApp किसी डिवाइस के पुराने सॉफ्टवेयर को इस फीचर के तहत असुरक्षित मानता है, तो यूजर अपडेट किए बिना WhatsApp में लॉनिग नहीं कर पाएगा. यानी सिर्फ WhatsApp का नया वर्जन डाउनलोड कर लेना काफी नहीं होगा. पहले फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करना जरूरी हो सकता है.
WhatsApp सर्वर से लागू कर सकता है बदलाव
रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के लिए WhatsApp का कोई नया अपडेट डाउनलोड करना जरूरी नहीं होगा. कंपनी इसे सर्वर की तरफ से लागू कर सकती है. ऐसे में कुछ यूजर्स को WhatsApp अपने आप यह मैसेज दिखा सकता है और फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए कहा जा सकता है.
किन Android और iOS वर्जन पर नहीं चलेगा WhatsApp?
फिलहाल WhatsApp ये साफ नहीं किया है कि Android और iOS के किन पुराने वर्जन पर लॉगिन बंद किया जाएगा. यह फीचर अभी कुछ चुनिंदा Android और iOS यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है. इसलिए फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि सभी पुराने फोन पर WhatsApp का लॉगिन बंद होने वाला है.
पुराने सॉफ्टवेयर से क्यों है खतरा?
इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ी वजह फोन की सिक्योरिटी हो सकती है. पुराने Android और iOS वर्जन में नए सिक्योरिटी अपडेट और पैच नहीं मिलते, जिससे डिवाइस में मौजूद कमियों का फायदा साइबर अटैक के लिए उठाया जा सकता है. WhatsApp चाहता है कि उसके यूजर्स ऐसे डिवाइस पर ऐप इस्तेमाल करें, जिनमें जरूरी सिक्योरिटी अपडेट मौजूद हों.
अनऑफिशियल WhatsApp Web पर भी चेतावनी
WhatsApp एक दूसरे सिक्योरिटी फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई यूजर किसी अनऑफिशियल WhatsApp Web क्लाइंट से अपना अकाउंट कनेक्ट करता है, तो उसे चेतावनी दिखाई जा सकती है. यह अलर्ट WhatsApp के Linked Devices सेक्शन में दिख सकता है और यूजर को अनऑफिशियल क्लाइंट की जगह WhatsApp के आधिकारिक क्लाइंट का इस्तेमाल करने के लिए कहा जा सकता है.
अभी सभी यूजर्स पर लागू नहीं हुआ नियम
फिलहाल पुराने सॉफ्टवेयर वाले फोन पर लॉनिग रोकने का ये फीचर सभी WhatsApp यूजर्स के लिए लागू नहीं हुआ है. अगर आपके WhatsApp पर ऐसा कोई मैसेज नहीं आया है तो आप फिलहाल सामान्य तरीक से ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि किन सॉफ्टवेयर वर्जन पर लॉगिन बंद होगा और यह बदलाव सभी यूजर्स के लिए कब लागू किया जाए. WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने के लिए Scam Alerts और Restricted Chats जैसे दूसरे फीचर्स पर भी काम कर रहा है.
ये भी पढे़ं- WhatsApp पर तुरंत मिलेगा Scam और फर्जी मैसेज का अलर्ट, बस ON कर दें ये सेटिंग, जानें तरीका
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
13 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
16 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- WAbetainfo
First published on:
Know More: Editorial Guidelines