आज के दौर में हर कोई व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है दोस्ती की बातें हों, फैमिली चैट्स हों या ऑफिस का काम। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी चैट पूरी तरह से सुरक्षित है या नहीं? अब इस चिंता को खत्म करने के लिए व्हाट्सएप लेकर आया है एक खास नया फीचर ‘Advanced Chat Privacy’। यह नया फीचर आपकी बातचीत को और ज्यादा सुरक्षित बना देगा। अब कोई भी आपकी चैट दूसरों को नहीं भेज पाएगा। आपकी फोटो या वीडियो भी बिना पूछे कोई डाउनलोड नहीं कर पाएगा। आइए आसान शब्दों में समझते हैं यह नया फीचर आपकी बातों और फाइलों को बचाकर रखेगा, ताकि कोई और उन्हें बिना आपकी मर्जी के इस्तेमाल न कर सके।
व्हाट्सएप का नया प्राइवेसी फीचर
व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम है ‘Advanced Chat Privacy’। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपनी निजी चैट्स को सुरक्षित रखना चाहते हैं। इस फीचर का मकसद है किसी भी चैट की जानकारी को ऐप से बाहर जाने से रोकना। व्हाट्सएप ने इसे पहले टेस्टिंग में शुरू किया था, लेकिन अब यह फीचर दुनियाभर के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। यह फीचर व्यक्तिगत चैट्स के साथ-साथ ग्रुप चैट्स में भी काम करता है।
क्या करता है एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर?
जब यह फीचर ऑन किया जाता है, तो यूजर किसी चैट की हिस्ट्री को एक्सपोर्ट नहीं कर सकते यानी उसे बाहर नहीं भेज सकते। साथ ही, मोबाइल में फोटो, वीडियो जैसी मीडिया फाइल्स अपने आप डाउनलोड नहीं होतीं। इतना ही नहीं यूजर उस चैट के मैसेज को AI फीचर्स, जैसे Meta AI के जरिए सवाल पूछने या इमेज बनाने के लिए भी इस्तेमाल नहीं कर सकते। हालांकि यह फीचर स्क्रीनशॉट लेने या मैसेज को किसी दूसरी चैट में फॉरवर्ड करने से नहीं रोकता। कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ पहली स्टेप है, आगे चलकर और भी सुरक्षा ऑप्शन इसमें जोड़े जाएंगे।
कैसे ऑन करें एडवांस्ड चैट प्रोटेक्शन?
इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें। फिर उस चैट को खोलें जिसमें आप यह फीचर ऑन करना चाहते हैं, चाहे वह पर्सनल हो या ग्रुप। इसके बाद चैट के नाम पर टैप करें और नीचे स्क्रॉल करें। वहां Advanced Chat Privacy का ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप करके इसे ऑन कर लें। अब आपकी चैट कुछ हद तक और भी ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी।
क्यों है यह फीचर जरूरी?
आजकल जब चैटिंग में निजी बातें, बैंक डिटेल्स या जरूरी दस्तावेजों की जानकारी शेयर की जाती है, ऐसे में चैट की सुरक्षा सबसे अहम हो जाती है। व्हाट्सएप का यह नया फीचर यूजर्स को एक अतिरिक्त सुरक्षा देता है जिससे उनके मैसेज और मीडिया कंटेंट को गलत हाथों में जाने से रोका जा सके। हालांकि अभी भी स्क्रीनशॉट या मैनुअली मीडिया सेव करने का ऑप्शन खुला है, लेकिन फिर भी यह पहला कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भविष्य में इस फीचर को और भी मजबूत बनाने की योजना है। यह नया फीचर उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो अपनी पर्सनल या काम से जुड़ी जानकारी व्हाट्सएप पर शेयर करते हैं और चाहते हैं कि वह बात सिर्फ सामने वाले तक ही रहे, किसी और को पता न चले।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
15 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
16 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
19 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
20 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
22 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines