WhatsApp विंडोज बीटा पर शुरू कर रहा है मैसेज एडिटिंग फीचर, जानें- कैसे मिलेगा फायदा
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

WhatsApp Editing Feature: मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp विंडोज बीटा पर एक मैसेज एडिटिंग फीचर शुरू कर रहा है। डब्ल्यूएबीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, बीटा यूजर्स अब मैसेज मेन्यू में एक एडिट एक्शन देखेंगे, जो उन्हें टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने की अनुमति देगा।
हालांकि, यूजर्स मैसेज भेजने के 15 मिनट के भीतर ही उसे एडिट कर सकते हैं। साथ ही, किसी अलग डिवाइस से भेजे गए मैसेज को एडिट करना संभव नहीं है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मैसेज को एडिट करने की क्षमता वर्तमान में कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, जो विंडोज अपडेट के लिए लेटेस्ट WhatsApp बीटा इंस्टॉल करते हैं।
उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह फीचर और अधिक यूजर्स के लिए रोल आउट हो जाएगी। मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पिछले महीने इस मैसेज एडिटिंग फीचर की घोषणा की थी।
इस बीच, पिछले हफ्ते यह बताया गया कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म विंडोज बीटा में ड्राइंग एडिटर के लिए एक नया क्रॉप टूल रोल आउट कर रहा है। टूल यूजर्स को ऐप के भीतर ही अपनी इमेज को क्रॉप करने में मदद करता है, जिससे उनके लिए एडिट करना आसान हो जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: