अक्सर ऐसा होता है कि जब हम WhatsApp पर स्टेटस लगाते हैं या Instagram पर कोई फोटो या वीडियो पोस्ट करते हैं, तो वो धुंधले या कम क्वालिटी में दिखाई देते हैं. फोटो साफ दिखने की बजाय थोड़ी धुंधली या ब्लर नजर आती है. ऐसा कई लोगों के साथ होता है, लेकिन इसका कारण कोई खराब कैमरा नहीं, बल्कि ऐप की डिफॉल्ट सेटिंग्स होती हैं.
क्यों होती है फोटो की क्वालिटी कम?
दरअसल, WhatsApp और Instagram दोनों ही ऐप्स डिफॉल्ट रूप से मीडिया क्वालिटी को “लो” या “ऑटो” मोड पर रखते हैं. ऐसा इसलिए ताकि ऐप जल्दी लोड हो और डेटा की खपत भी कम हो. लेकिन इसका नुकसान यह होता है कि आपके स्टेटस या स्टोरी की असली क्वालिटी नहीं दिख पाती.
WhatsApp में बदलें ये सेटिंग
अगर आप चाहते हैं कि आपका WhatsApp स्टेटस बिल्कुल HD और साफ दिखाई दे, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- WhatsApp खोलें और Settings में जाएं.
- अब Storage and Data पर टैप करें.
- वहां आपको Upload Quality का ऑप्शन मिलेगा.
- इसे HD Quality या Best Quality पर सेट कर दें.
बस! अब आप जो भी फोटो या वीडियो स्टेटस में डालेंगे, वो हाई रेजॉल्यूशन में अपलोड होंगे और देखने में पहले से कहीं बेहतर लगेंगे.
Instagram स्टोरीज के लिए जरूरी बदलाव
Instagram में भी स्टोरी या पोस्ट अपलोड करते समय क्वालिटी कम होने का कारण डिफॉल्ट सेटिंग होती है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्टोरी HD में दिखे, तो ऐप की सेटिंग्स में जाकर Data Saver को ऑफ कर दें और Upload at highest quality को ऑन करें. इससे Instagram आपकी फोटो या वीडियो को कंप्रेस नहीं करेगा.
कैमरा सेटिंग्स का भी रखें ध्यान
सिर्फ ऐप की सेटिंग्स बदलने से ही काम नहीं बनेगा, बल्कि आपको अपने फोन के कैमरा सेटिंग्स को भी सही करना होगा. इसके लिए:
- कैमरा सेटिंग्स में जाकर 16:9 रेशियो चुनें.
- फोटो को हमेशा अपने फोन के हाई मेगापिक्सल पर क्लिक करें.
- वीडियो रिकॉर्ड करते समय 4K 30fps या 60fps मोड चुनें.
- साथ ही, स्टेबलाइजेशन ऑन रखें ताकि वीडियो स्मूद दिखे.
- बेहतर कंपोजिशन के लिए ग्रिड लाइन्स भी ऑन करें.
इन बदलावों के बाद आपके फोटो और वीडियो न सिर्फ HD क्वालिटी में दिखेंगे, बल्कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर भी प्रोफेशनल लुक देंगे.
अब धुंधले नहीं, साफ-सुथरे पोस्ट और स्टेटस लगाएं
अगर आप सोशल मीडिया पर साफ और शानदार क्वालिटी वाली फोटो या वीडियो शेयर करना चाहते हैं, तो इन छोटी-छोटी सेटिंग्स को जरूर बदलें. इन बदलावों से आपके WhatsApp स्टेटस और Instagram स्टोरी दोनों पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और प्रोफेशनल दिखेंगे.
ये भी पढ़ें- Instagram Stories में अब AI करेगा आपकी तस्वीरों का मेकओवर
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
13 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
16 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
19 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines