WhatsApp Payment: शुरुआती समय में लोगों से चैटिंग करने के लिए यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब मेटा कंपनी इसमें कई बड़े बदलाव कर रही है। अब इसे सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग के लिए नहीं बल्कि शॉपिंग के लिए भी यूज कर सकते हैं। ये ऐप धीरे- धीरे कमाई का जरिया बनता जा रहा है। इसमें चैनल फीचर को एड करने के बाद बिजनेस यूजर्स के लिए कई तरह के नए टूल्स अनलॉक हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे चैटिंग करते समय शॉपिंग के साथ ही UPI पेमेंट कर सकते हैं।ऐसे करें व्हाट्सएप से शॉपिंग
खरीदारी करने के लिए व्हाट्सएप बिजनेस ऐप में उस चैनल को फॉलो करें जिससे आप सामान खरीदना चाहते हैं। इसके बाद जिस सामान को खरीदना चाहते हैं उसे कार्ट में एड करें। अब आप Buy Now पर क्लिक करें। इसके बाद आप पेमेंट के कई विकल्प देखने को मिलेंगे। इनमें से किसी एक को सेलेक्ट करें। आप UPI ऐप्स, डेबिट-क्रेडिट कार्ड के अलावा RazorPay और PayU को भी सेलेक्ट कर सकते हैं। पेमंट करने के बाद एड्रेस डालकर सामान को ऑर्डर करें।
WhatsApp Flow से करें खाना ऑर्डर
व्हाट्सएप के फ्लो फीचर का इस्तेमाल कर आप खाना ऑर्डर करने के साथ ही ट्रेन की टिकट भी बुक कर सकते हैं। फिलहाल इस फीचर का इस्तेमाल केवल बिजनेस यूजर्स ही कर सकते हैं। आगे चलकर इसे सामान्य यूजर्स के लिए भी पेश करने की योजना है। अगर आप भी एक बिजनेस मैन हैं या फिर किसी सामान को बेचना चाहते हैं, तो कमाई का एक सुनहरा मौका है।
यह भी पढे़ं: सावधान! साइबर ठगी और शातिरों से बचना है तो अपनाएं ये आसान से तरीके
स्कैम से बचने के लिए बिजनेस अकाउंट करें वेरिफाई
स्कैम से बचने के लिए मेटा कंपनी बिजनेस चैनल को वेरिफिकेशन बैज भी दे रही है। अगर आप कुछ खरीदने वाले हैं तो Meta Verified Businesses को चेक करने के बाद ही पेमेंट करें। फेक शॉपिंग चैनल होने को आप रिपोर्ट कर सकते हैं। व्हट्सएप चैनल फीचर्स का इस्तेमाल लोग तेजी से कर रहे हैं। अपडेट्स सेक्शन में जाने के बाद आप किसी को फॉलो करने के साथ ही खुद का चैनल बनाएं।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
36 mins agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 hr agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
6 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines