WhatsApp Image Scam: “व्हाट्सएप” एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है जिसे भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद किया जाता है। एक दूसरे को तस्वीर भेजना या वीडियो साझा करने के लिए ही नहीं इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को एक दूसरे बात करने के लिए अधिक पसंद किया जाता है। दूरदराज बैठे लोगों को अपने करीबियों को नजदीक का एहसास दिलाने के लिए व्हाट्सएप जाना जाता है। हालांकि, इस ऐप का इस्तेमाल करना अब सावधानी से जरूरी हो गया है।
व्हाट्सएप से बैंक अकाउंट के खाली होने का खतरा है। आजकल एक नया स्कैम चल रहा है जिसमें तस्वीर से बैंक अकाउंट खाली हो रहा है। दरअसल, व्हाट्सएप पर एक नया इमेज स्कैम चल रहा है। इसके तहत फोटो पर क्लिक करते ही यूजर्स का बैंक खाता खाली हो सकता है।
क्या है WhatsApp Image Scam?
व्हाट्सएप के इमेज स्कैम के तहत लोगों के साथ फ्रॉड किया जा रहा है। किसी नंबर से आपको तस्वीर भेजी जाएगी और उस पर क्लिक करते ही बैंक की जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच जाएगी और बैंक खाता खाली कर दिया जाएगा। दरअसल, इस स्कैम को स्टेगनोग्राफी के जरिए अनजाम दिया जा रहा है। स्टेगनोग्राफी के तहत इमेज में मैलवेयर छिपा होता है जिस पर क्लिक करते ही हैकर्स तक फोन का एक्सेस पहुंच जाता है। चुपचाप आपके डिवाइस में मैलवेयर लॉन्च हो जाता है। इससे हैकर्स आसानी से आपके फोन को हैक कर लेंगे।
WhatsApp के नए स्कैम से बचाव के टिप्स
अनजान नंबर का मैसेज ओपन न करें:- व्हाट्सएप पर अगर अनजान नंबर से कोई मैसेज आए तो उसे इग्नोर करें। अगर आपने चैट ओपन कर भी ली है तो उसमें आई फोटो या किसी अन्य फाइल को ओपन न करें।
डिवाइस को नियमित रूप से करें अपडेट:- समय-समय पर व्हाट्सएप और डिवाइस दोनों को अपडेट जरूर करते रहें। इससे फोन की अधिक सुरक्षित रहेगा।
ओटो फोटो डाउनलोडर करें ऑफ:- व्हाट्सएप पर ऑटोमैटिकली इमेज डाउनलोड करने के ऑप्शन को ऑन कर रखा है तो इसे ऑफ कर दीजिए। ऐसे में अनवांटेड फाइल डाउनलोड नहीं होगी।
ये भी पढ़ें- Smartphone Tips: जल्दी खत्म हो जाता है डेटा? 3 ट्रिक से बढ़ेगी स्पीड; फर्राटेदार चलेगा इंटरनेट
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
10 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
13 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
14 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
15 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines