How To Use Meta AI: WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं लेकिन भारत में इस ऐप के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे। कंपनी ने हाल ही में कई नए फीचर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर ऐड किया है। हालिया अपडेट में मेटा ने भारत में व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर लामा 3-बेस्ड मेटा एआई असिस्टेंट को रोल आउट किया है। अगर आपको अभी तक ये अपडेट नहीं मिला है तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए क्योंकि कंपनी इसे धीरे धीरे सभी फोन्स के लिए पेश कर रही है।
वहीं, जिन यूजर्स को ये AI अपडेट मिल गया है वे यूजर्स इन ऐप्स पर सर्च, फीड, चैट से मेटा एआई एक्सेस कर सकते हैं और इंटरनेट से रियल टाइम में जानकारी ले सकते हैं या टेक्स्ट और फोटो बना सकते हैं। मेटा ऐप्स के अलावा, यह meta.ai पर भी उपलब्ध है। इस बीच, अगर आप नया मेटा एआई आइकन देख रहे हैं, तो चलिए पहले इसे यूज करने के तरीके के बारे में जानते हैं।
WhatsApp पर मेटा AI कैसे करें यूज?
- सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और चैट में ‘मेटा AI’ आइकन पर क्लिक करें।
- आइकन पर टैप करें और और Terms of Use पढ़ें और इसे एक्सेप्ट करें।
- अब आप किसी भी प्रॉम्प्ट से इनपुट भेज सकते हैं या अपना कस्टम प्रॉम्प्ट टाइप कर सकते हैं।
- सेंड बटन दबाएं और मेटा AI के feedback का इंतजार करें।
ये भी पढ़ें : घूमने जाना हो या करनी हो बर्थडे पार्टी प्लान, WhatsApp करेगा मदद; जानें कैसे?
Meta AI से करवाएं ये 5 काम
चलिए हम आपको ऐसे 5 कामों के बारे में बताएंगे जिसे आप मेटा AI के जरिए मिनटों में कर सकते हैं।
1. किसी भी वर्ड को जानें: इस मेटा AI का यूज करके आप किसी भी वर्ड के बारे में मिनटों में जान सकते हैं। इसका प्रोसेस भी काफी आसान है। इसके लिए आपको बस किसी भी वर्ड के बारे डिफाइन टाइप करना है और मेटा AI को भेज देना है। इसके बाद मिनटों में AI इसके बारे में आपको सारी जानकारी दे देगा।
2. पैराग्राफ को समझें कम शब्दों में: इस AI मॉडल का यूज करके आप किसी भी बड़े पैराग्राफ को मिनटों में समझ सकते हैं। आपको उसे पूरा पढ़ने की भी जरूरत नहीं है। ये AI आपको कम से कम शब्दों में पैराग्राफ का मतलब बता देगा। बस इसके लिए आपको पैराग्राफ के साथ summarize टाइप करना होगा।
3. AI Photo Generate : इस AI का सबसे कूल फीचर इसका AI फोटो जनरेटर है जहां आप किसी भी तरह की फोटो को बनवाने के लिए आगे Make a Photo और बाद में जो चाहें फोटो में ऐड करवा सकते हैं। इतना ही नहीं आप उस फोटो को एनिमेट भी करवा सकते हैं।
4. स्टोरी लिखवाएं: इतना ही नहीं आप इस AI से किसी तरह की कोई स्टोरी भी लिखवा सकते हैं। इसके लिए आपको बस मेटा AI के चैट सेक्शन में अपनी स्टोरी से जुड़ा कुछ आईडिया शेयर करना होगा। इसके बाद AI खुद आपके लिए एक बेस्ट स्टोरी तैयार कर देगा।
5. मेथ का समझें कोई भी सवाल: इसके अलावा आप इस AI का यूज करके अपने मैथ के सवाल भी सॉल्व कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपने किसी सवाल को पहले टाइप करना है। इसके बाद आपको उस सवाल के एंड में सॉल्व टाइप करना है। बस इसके बाद AI आपको स्टेप बाय स्टेप स्टेप सब कुछ समझा देगा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
11 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
12 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
14 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
15 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
18 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines