WhatsApp Hijacking: “हाईजैक” अगर आप प्लेन हाईजैक के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आज हम इसके बारे में नहीं बल्कि व्हाट्सएप हाईजैक के बारे में बात कर रहे हैं। वैसे तो इसके नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है लेकिन इसका मामला थोड़ा अलग है।
व्हाट्सएप हाईजैक का मतलब ऐसा नहीं है कि कोई आप से जोर-जबरदस्ती करके आपका अकाउंट हाईजैक कर लेगा, इसमें गलती से भी आपका अकाउंट हाईजैक हो सकता है। आज हम आपको व्हाट्सएप हाईजैक के बारे में बताने जा रहे हैं ये क्या है और इससे क्या-क्या नुकसान हो सकता है।
और पढ़िए –Google Pixel 7 पर अब तक की सबसे तगड़ी सेल! ऐसे पा सकेंगे करीब 30 हजार रुपये तक की छूट
WhatsApp Hijacking से क्या होता है?
एडवांस टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में डेटा हैकिंग के अलावा अन्य कई चीजें हैक हो सकती हैं। चाहे व्हाट्सएप हाईजैक गलती से हुआ हो लेकिन इससे समस्या आपके लिए ही बढ़ सकती है। व्हाट्सएप हाईजैक होने पर आपके अकाउंट से चैट्स, कॉन्टैक्ट्स समेत अन्य जानकारियों के साथ कुछ भी हो सकता है और कुछ नहीं भी हो सकता है। ये सब आपके लक पर भी निर्भर हो सकता है।
ठगी के भी हो सकते हैं शिकार
व्हाट्सएप हाईजैक अगर किसी गलत शख्स के हाथों होता है तो आपके अकाउंट से कॉन्टैक्ट्स को ठगने की कोशिश की जा सकती है। इसके अलावा आपके अन्य डेटा भी लीक होने के साथ गलत इस्तेमाल में भी आ सकते हैं। इन सबकों समझने के लिए व्हाट्सएप हाईजैक को समझना ज्यादा जरूरी है।
व्हाट्सएप हाईजैकिंग क्या होती है?
ऐसे कई यूजर्स हैं जो अपना नंबर बंद कर देते हैं या फिर उसे लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करते और उनकी सिम एक्टिव नहीं रहती है। हालांकि, उसी नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट एक्टिव रहता है और इस्तेमाल हो रहा होता है। हालांकि, लंबे समय से नंबर एक्टिव ना होने पर टेलीकॉम कंपनी उस नंबर को किसी ओर को दे देती है और फिर इसी तरह से व्हाट्सएप हाईजैकिंग हो सकता है।
दरअसल, जब दूसरे यूजर को वो नंबर मिलता है और फिर वो जब अपना व्हाट्सएप अकाउंट बनाता है तो पहले से चल रहा अकाउंट लॉग इन हो सकता है, जिसके बाद आपकी सारी डिटेल्स और डेटा उस शख्स तक पहुंच जाती हैं।
और पढ़िए –Bluei Firepods ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 1 घंटे की चार्जिंग पर चलेगा 12 घंटे! जानिए कीमत और फीचर्स
इन बातों का जरूर रखें ख्याल
अगर आपके लिए फोन नंबर जरूरी है या फिर उस नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट है तो नंबर को हमेशा एक्टिव रखें। अगर नंबर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते लेकिन व्हाट्सएप अकाउंट बंद नहीं कर सकते तो समझदारी इसी में है कि अपना नंबर दूसरे नंबर से अकाउंट में बदलकर अपडेट कर लें। इसके लिए आपको ऐप पर नंबर अपडेट का विकल्प मिल जाएगा।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
6 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
10 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
12 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
13 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
14 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines