Whatsapp Hidden Features: कुछ समय पहले व्हाट्सएप ने सभी के लिए एक नया चैट लॉक फीचर पेश किया था। ये फीचर अब यूजर्स के प्रोफाइल सेक्शन में दिखाई दे रहा है। नया अपडेट किसी को भी स्पेसिफिक व्हाट्सएप चैट पर लॉक लगाने की सुविधा देता है, जिसे ऑन करने के बाद आपके अलावा कोई भी उस चैट को ओपन नहीं कर पाएगा। यह फीचर ऐसे समय में आपकी काफी मदद कर सकता है जब आपके दोस्त के हाथ में आपका फोन हो, और कुछ दोस्तों की तो आदत होती है WhatsApp खुला मिलते ही छानबीन शुरू कर देते हैं। वहीं किसी अजनबी को फोन देते समय भी ये फीचर काफी मददगार होगा।
इस वीडियो से भी जानें Hidden WhatsApp Feature
नया व्हाट्सएप चैट लॉक ऑप्शन नोटिफिकेशन से भी चैट कंटेंट को हाईड कर देता है, जिसका मतलब है कि आपकी चैट पूरी तरह से सुरक्षित है। प्लेटफॉर्म लॉक की गई चैट से नए मैसेज के बारे में केवल एक नोटिफिकेशन देता है कि आपके पास चैट से एक न्यू मैसेज आया है। हालांकि जब आप ऐप ओपन करते हैं, तो आपको न्यू मैसेज नहीं दिखता क्योंकि यह लॉक्ड फोल्डर में छिपा होता है। इसलिए, आपकी प्राइवेसी बनी रहती है।
व्हाट्सएप चैट लॉक कैसे करें?
- व्हाट्सएप ऐप ओपन करें और उस स्पेसिफिक चैट पर जाएं जिस पर आप लॉक लगाना चाहते हैं।
- इसके बाद चैट के प्रोफाइल सेक्शन पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करें और चैट लॉक ऑप्शन पर टैप करें > इसे ऑन करें।
- अपने फोन के रजिस्टर्ड फिंगरप्रिंट का यूज करके चैट को लॉक करें।
- अब आप इस फीचर को यूज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
- इसके बाद आपकी लॉक की गई चैट लॉक चैट सेक्शन में दिखाई देंगी।
इस फीचर में हैं कुछ खामियां
व्हाट्सएप का नया चैट लॉक फीचर जहां यूजर्स को चैट लॉक करने की सुविधा देता है, वहीं इसमें कुछ खामियां भी है। जैसे यह काफी धीमी गति से काम करता है। जैसे ही आप फिंगरप्रिंट सेंसर का यूज करके चैट को अनलॉक करने का Try करते हैं, ऐप को लॉक किए गए फोल्डर को खोलने में कुछ सेकंड लगते हैं। कुछ समय के बाद ये फीचर काफी परेशान करने वाला भी बन जाता है क्योंकि इसके कारण व्हाट्सएप का अनलॉक प्रोसेस स्लो हो जाता है।
इसमें एक खामी और भी है। कभी कभी अगर आप चैट लॉक फोल्डर खुला रखते हैं और विंडो बंद करना भूल जाते हैं, तो कोई भी आपका व्हाट्सएप खोलेगा वह आपकी सुपर पर्सनल चैट देख पाएगा। हालांकि सभी फोन्स में ऐसा नहीं है कुछ स्मार्टफोन्स और आईफोन पर ये फीचर काफ़ी अच्छे से काम कर रहा है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines