WhatsApp पर सुधारिए वीडियो की क्वालिटी! एक क्लिक से ऐसे भेजें HD Quality में Videos
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp HD Quality Videos: दुनियाभर में प्रसिद्ध मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने कई तरह के फीचर्स के लिए जाना जाता है। हाल ही में कंपनी ने एचडी क्वालिटी के साथ तस्वीर भेजने का फीचर जारी किया है, जिसके जरिए यूजर्स एक दूसरे को एचडी क्वालिटी में फोटो को शेयर कर सकते हैं। वहीं, अब यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म का मजा दुगना करने के लिए एक नई सुविधा आ गई है। आप एचडी क्वालिटी में तस्वीर भेजने के साथ वीडियो को भी एचडी क्वालिटी में भेज सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे व्हाट्सएप पर एचडी क्वालिटी में वीडियो भेजी जा सकती है?
व्हाट्सएप पर वीडियो शेयर करने का ऑप्शन काफी पहले से उपलब्ध है, लेकिन अब इसमें अपडेट देते हुए क्वालिटी में बदलाव किया गया है। इससे पहले यूजर्स वीडियो SD (480p) रिज़ॉल्यूशन के साथ वीडियो शेयर करते थे, लेकिन अब एचडी क्वालिटी के साथ वीडियो शेयर कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर वीडियो को एचडी क्वालिटी में भेजने की सुविधा एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आईओएस और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स को वीडियो को भेजने से पहले एचडी क्वालिटी का ऑप्शन चुनना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: