WhatsApp Feature: दुनिया भर में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए तरह-तरह के फीचर्स को लेकर आता रहता है। ऐसे में यूजर्स के लिए भी इसे चलाने का मजा दुगना हो जाता है। पिछले कुछ महीने से अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए कंपनी कई फीचर्स को लाने की तैयारी में है। इनमें अब एक नया फीचर जुड़ चुका है जिसके जरिए एचडी क्वालिटी के साथ फोटो और वीडियो को साझा किया जा सकता है। दरअसल, प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर रोल आउट हुआ है जिसके जरिए फोटो और वीडियो को एचडी क्वालिटी में शेयर किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
WhatsApp पर आया नया अपडेट
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग द्वारा व्हाट्सएप पर आ गए नए फीचर का ऐलान किया गया है। मार्क ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि व्हाट्सएप पर फोटो साझा करने के लिए यूजर्स को एक नया अपग्रेड मिल गया है। इसके तहत यूजर्स अब एक दूसरे को एचडी क्वालिटी में फोटो साझा कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स एचडी या स्टैंडर्ड क्वालिटी में वीडियो को भी साझा कर सकेंगे।
कैसे भेज सकेंगे एचडी क्वालिटी में तस्वीर या वीडियो?
- व्हाट्सएप को फोन में ओपन करें।
- वीडियो या तस्वीर जिसको शेयर करनी है वो चैट बॉक्स को ओपन करें।
- इसके बाद सेंड इमेज या वीडियो ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इमेज या वीडियो को अपलोड करने के बाद साइड में एचडी का ऑप्शन मिलेगा।
- यहां से आप मीडियो को किस क्वालिटी में भेजना चाहते हैं ये चुन सकते हैं।
- एचडी पर क्लिक करके आप एक अच्छी क्वालिटी के साथ वीडियो या फोटो भेज सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पर एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड, मल्टी डिवाइस जैसे फीचर्स हैं। हाल ही में स्टेटस से संबंधित भी कई फीचर्स रोल आउट हुए हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
10 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
12 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines