WhatsApp पर वीडियो कॉल करने के लिए अब हर किसी के पास अकाउंट होना जरूरी नहीं होगा. Meta ने WhatsApp में नया Guest Calling फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है. इसकी मदद से आप उन लोगों को भी वीडियो कॉल में शामिल कर सकेंगे, जिनके फोन में WhatsApp इंस्टॉल नहीं है या जिनका इस ऐप पर अकाउंट नहीं है. इसके लिए बस एक कॉल लिंक शेयर करना होगा. खास बात यह है कि इस फीचर में एक साथ 32 लोग जुड़ सकेंगे और कॉल के दौरान एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन भी मिलेगा. आइए जानते हैं कि WhatsApp का यह नया फीचर कैसे काम करेगा और इसे इस्तेमाल करने का तरीका क्या है.
क्या है WhatsApp का Guest Calling फीचर?
WhatsApp के नए गेस्ट कॉलिंग फीचर की मदद से यूजर्स ऐसे लोगों को भी कॉल में बुला सकेंगे, जो WhatsApp का इस्तेमाल नहीं करते हैं. इसके लिए उन्हें अकउंट बनाने या ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी. कॉल होस्ट को केवल एक लिंक बनाकर संबंधित व्यक्ति के साथ शेयर करना होगा. यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें किसी जरूरी मीटिंग या बातचीत के लिए वीडियो कॉल में शामिल करना है, लेकिन उनके पास WhatsApp अकाउंट नहीं है.
बिना परमिशन कॉल में शामिल नहीं हो पाएंगे गेस्ट
इस फीचर में प्राइवेस का भी ध्यान रखा गया है. कॉल लिंक मिलने के बाद कोई भी बाहरी यूजर सीधे वीडियो कॉल में शामिलन हीं हो सकेगा. उसे पहले वेटिंग रूम में रखा जाएगा. कॉल होस्ट की मंजरू मिलने के बाद ही वह कॉल का हिस्सा बन पाएगा. इसके अलावा, होस्ट क पास किसी भी गेस्ट को कॉल से हटान का ऑप्शन भी होगा. यानी कॉल में कौन शामिल होगा, इसक कंट्रोल होस्ट क पास रहेगा.
गेस्ट यूजर्स को नहीं दिखेंगे दूसरे लोगों के मोबाइल नंबर
WhatsApp ने गेस्ट यूजर्स के लिए कुछ सीमाएं भी तय की है. कॉल में शामिल होने वाले बाहरी यूजर्स दूसरे पार्टिसिपेंट्स के मोबाइल नंबर नहीं देख सकेंगे. वे कॉले के अंदर किसी दूसरे यूजर को सीधे मैसेज भी नहीं कर पाएंगे और न ही अपनी तरफ से किसी अन्य व्यक्ति को कॉल में जोड़ सकेंगे. वहीं WhatsApp के मुताबिक, गेस्ट कॉल में भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का सपोर्ट मिलेगा. इससे कॉल के दौरान प्राइवेसी बनाए रखने में मदद मिलेगी.
WhatsApp Guest Calling फीचर कैसे इस्तेमाल करें?
इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है. इके लिए सबसे पहल अपने WhatsApp ऐप में Calls टैब खोलंय यहां प्लस के निशान पर टैप करके कॉल लिंक बनाने का ऑप्शन चुने. इसके बाद इस लिंक को उस व्यक्ति के साथ शेयर कर दें, जिसे आप वीडियो कॉल में शामिल करना चाहते हैं. ध्यान रहे कि कॉल लिंक बनाने के लिए आपके पास WhatsApp अकाउंट होना जरूरी है.
ब्राउजर से ही वीडियो कॉल में जुड़ सकेंगे लोग
जिस व्यक्ति को कॉल लिंक भेजा गया ह, वह इसे अपने ब्राउजर में खोल सकता है. इसके बाद उसे अपना नाम दर्ज करना होगा और कॉल में शामिल होने के लिए अनुरोध करना होगा. होस्ट की मंजूरी मिलने पर वह वीडियो कॉल में जूड़ सकेगा. इसके लिए उनके फोन में WhatsApp ऐप होना जरूरी नहीं है.
एक कॉल में अधिकतम 32 लोग शामिल हो सकते हैं. इस तरह Guest Calling फीचर WhatsApp पर वीडियो कॉलिंग को उन लोगों के लिए भी आसान बना सकता है, जो इस ऐप का इस्तेमाल नहीं करते हैं.
ये भी पढे़ं- WhatsApp में मिलेगा Schedule Message फीचर, जानें कैसे और कब कर पाएंगे इस्तेमाल
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines