अगर आपके किसी दोस्त, रिश्तेदार या परिवार के बुजुर्ग के फोन में WhatsApp नहीं है, तो अब आपको उनसे बात करने के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप उन्हें सीधे WhatsApp कॉल में शामिल होने का इनविटेशन भेज सकते हैं. दरअसल, WhatsApp ने अक्टूबर में Guest Calling नाम का नया फीचर पेश किया है. इसकी मदद से बिना WhatsApp अकाउंट वाले लोग भी ऑडियो और वीडियो कॉल का हिस्सा बन सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा. कॉल पूरी तरह फ्री और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगी. इतना ही नहीं, कॉल करने के लिए कोई समय सीमा भी तय नहीं की गई है.
क्या है WhatsApp Guest Calling फीचर?
WhatsApp का Guest Calling फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का है, जिनके पास इस प्लेटफॉर्म पर अकाउंट नहीं है. इस फीचर की मदद से ऐसे लोगों को भी WhatsApp की ऑडियो या वीडियो कॉल में शामिल किया जा सकता है. इसके लिए कॉल करने वाले व्यक्ति को एक इनवाइट लिंक बनाकर दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करना होता है. सामने वाला व्यक्ति इस लिंक को खोलकर बिना WhatsApp अकाउंट बनाए कॉल में शामिल हो सकता है.
कैसे बनाएं Guest Calling का इनवाइट लिंक?
इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलना होगा. इसके बाद Calls टैब में जाकर प्लस (+) आइकन पर क्लिक करना होगा. यहां आपको Call Link का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक करते ही कॉल का लिंक तैयार हो जाएगा. अब इस लिंक को उस व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं, जिसे आप कॉल में शामिल करना चाहते हैं.
गेस्ट यूजर कैसे होगा कॉल में शामिल?
इनवाइट लिंक मिलने के बाद गेस्ट यूजर इसे अपने कंप्यूटर के ब्राउजर में खोल सकता है. इसके बाद उसे अपना नाम दर्ज करना होगा. नाम दर्ज करने के बाद वह सीधे कॉल में शामिल नहीं हो सकेगा, बल्कि उसे पहले वेटिंग रूम में रखा जाएगा. यहां से कॉल होस्ट की अनुमति मिलने के बाद ही वह बातचीत में शामिल हो पाएगा. इस तरह होस्ट के पास यह कंट्रोल रहेगा कि कॉल में किसे शामिल करना है और किसे नहीं.
एक कॉल में जुड़ सकते हैं 32 लोग
WhatsApp Guest Calling फीचर के जरिए सिर्फ दो लोगों के बीच ही नहीं, बल्कि ग्रुप कॉल भी की जा सकती है. एक कॉल में अधिकतम 32 लोग शामिल हो सकते हैं. यानी परिवार के सदस्यों, दोस्तों या किसी जरूरी काम के लिए कई लोगों को एक साथ जोड़ा जा सकता है. इसके लिए सभी लोगों के पास WhatsApp अकाउंट होना भी जरूरी नहीं है.
गेस्ट यूजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं
कॉल में शामिल होने के बाद गेस्ट यूजर्स को भी कुछ जरूरी फीचर्स इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है. वे अपने कंप्यूटर की स्क्रीन शेयर कर सकते हैं. इससे डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन या किसी दूसरे काम पर चर्चा करना आसान हो जाता है. इसके अलावा, गेस्ट यूजर थम्स अप और हार्ट इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे सकता है. बातचीत के दौरान अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे लोग हैंड रेज फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
गेस्ट यूजर्स नहीं कर पाएंगे ये काम
इस फीचर में गेस्ट यूजर्स के लिए कुछ सीमाएं भी रखी गई हैं. वे कॉल में शामिल दूसरे लोगों के फोन नंबर नहीं देख पाएंगे. इसके अलावा, उन्हें WhatsApp पर मैसेज भेजने की सुविधा भी नहीं मिलेगी. गेस्ट यूजर अपनी तरफ से किसी दूसरे व्यक्ति को कॉल में शामिल होने के लिए नहीं बुला सकता. वहीं, कॉल होस्ट के पास किसी भी गेस्ट को कॉल से हटाने का अधिकार रहेगा.
Guest Calling फीचर का इस्तेमाल करने के लिए एक बात ध्यान रखना जरूरी है. कॉल का इनवाइट लिंक सिर्फ वही व्यक्ति बना सकता है, जिसके पास WhatsApp अकाउंट है. बिना अकाउंट वाले लोग केवल मिले हुए लिंक के जरिए कॉल में शामिल हो सकते हैं. यानी कॉल शुरू करने और उसमें शामिल होने वाले लोगों को मैनेज करने की जिम्मेदारी होस्ट की ही होगी.
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर आया कमाल का फीचर! चैट में ही मिलेंगे कॉल से लेकर ईमेल तक के ऑप्शन
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
23 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
2 days agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines