हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! आ गया कमाल का नया फीचर, जानें क्या है खास

WhatsApp ने ग्रुप यूजर्स के लिए एक बेहद काम का फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. अब किसी नए सदस्य को जोड़ते ही उसे पुराने मैसेज भी भेजे जा सकेंगे, जिससे वह तुरंत ग्रुप की बातचीत समझ सकेगा.

विज्ञापन

WhatsApp New Feature Update: WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ता रहता है. अब कंपनी ग्रुप चैट से जुड़ी एक ऐसी सुविधा लेकर आई है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. इस नए फीचर की मदद से किसी नए सदस्य को ग्रुप में जोड़ते समय उसे पुराने मैसेज भी भेजे जा सकेंगे. इसके साथ ही WhatsApp वेब पर वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी जल्द मिलने वाली है.

नए मेंबर को मिलेंगे पुराने मैसेज

WhatsApp का नया Group Message History फीचर खास तौर पर तब काम आएगा, जब आप किसी नए व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ते हैं. अब तक नए सदस्य को पुराने मैसेज नहीं दिखते थे, लेकिन इस फीचर के जरिए आप उसे हाल की बातचीत पढ़ने का विकल्प दे सकते हैं, ताकि वह आसानी से ग्रुप की बातचीत समझ सके.

एक टैप में भेज सकेंगे चैट हिस्ट्री

विज्ञापन

नए मेंबर को जोड़ते समय WhatsApp एक “Send message history” का विकल्प देगा. इसमें आप पिछले 25, 50, 75 या 100 मैसेज तक भेजने का चुनाव कर सकते हैं. खास बात यह है कि यहां दिनों के हिसाब से नहीं, बल्कि मैसेज बबल्स के हिसाब से हिस्ट्री शेयर की जाएगी.

ग्रुप में सभी को मिलेगी जानकारी

विज्ञापन

जब किसी नए सदस्य को मैसेज हिस्ट्री भेजी जाएगी, तो ग्रुप के सभी लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी. नए सदस्य को एक लेबल भी दिखाई देगा, जिसमें बताया जाएगा कि उसे किस तारीख और समय से मैसेज हिस्ट्री मिली है. यह विकल्प ग्रुप एडमिन के साथ-साथ वह सदस्य भी इस्तेमाल कर सकता है, जो किसी नए व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ता है.

सुरक्षा और पारदर्शिता का पूरा ध्यान

विज्ञापन

WhatsApp के मुताबिक, भेजी गई पूरी चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगी. साथ ही, जो मैसेज हिस्ट्री शेयर की जाती है, वह सामान्य मैसेज से अलग दिखाई देगी. इसमें टाइमस्टैम्प और सेंडर की जानकारी भी साफ तौर पर दी जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

WhatsApp Web पर वीडियो कॉलिंग भी जल्द

विज्ञापन

इसके अलावा WhatsApp वेब यूजर्स के लिए भी एक बड़ी अपडेट आने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ब्राउजर पर वीडियो कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग कर रही है. अभी कॉलिंग की सुविधा सिर्फ Windows और macOS ऐप पर मिलती है, लेकिन जल्द ही Chrome, Safari और Firefox जैसे ब्राउजर्स पर भी वीडियो कॉल करना संभव हो सकता है. यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में देखा गया है और उम्मीद है कि जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़ें- एक चार्ज में दिनभर चलेगा फोन! Vivo V70 और V70 Elite की भारत में एंट्री, जानें कीमत और धांसू फीचर्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola