WhatsApp Group Admin Privacy Policy: दुनियाभर में प्रसिद्ध मैसेज प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने यूजर्स का ख्याल रखते हुए अलग-अलग पॉलिसी और फीचर्स को अपडेट करता रहता है। इस प्लेटफॉर्म पर दुनियाभर के काफी लोग हैं जो अपने-अपने तरीके से ऐप का इस्तेमाल करते हैं।
दोस्त-परिवार या बड़े समूह से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। इस ग्रुप में मुख्य एडमिन के अलावा भी कई अन्य एडमिन (WhatsApp Rules and Regulations for Group) बन सकते हैं, जो कई खास तरह के राइट्स के साथ होते हैं। किसको ग्रुप में जोड़ना है और किसको ग्रुप से हटाना है इसे तक वो मैनेज कर सकते हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन के पास कई तरह की जिम्मेदारियां होती है। यहां तक की अगर ग्रुप में कोई मेंबर गैरकानूनी काम करता है तो उसकी जिम्मेदारी भी ग्रुप एडमिन (WhatsApp Group Admin Rules) की होती है। इसलिए ग्रुप के एडमिन ((WhatsApp Tips) को ये जरूर पता होना चाहिए कि उनके ग्रुप क्या-क्या चल रहा है और किस तरह के कंटेट शेयर किए जा रहे हैं। वरना व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के लिए समस्या बढ़ सकती है और उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है।
वीडियो और फोटो लीक न करें
व्हाट्सएप ग्रुप पर किसी के इजाजत के बिना उसकी पर्सनल वीडियो या तस्वीर शेयर नही करनी चाहिए। इस तरह की एक्टीविटी को अपराध माना जाता है और फिर आप पर कार्रवाई भी हो सकती है। इसके लिए ग्रुप का एडमिन होना भी जरूरी नहीं है।
और पढ़िए –WhatsApp Group Admin भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल!
फेक न्यूज शेयर न करें
व्हाट्सएप पर किसी भी तरह की अफवाह या फेक न्यूज को शेयर करना भी अपराध माना जाता है। अगर आपके खिलाफ को रिपोर्ट या शिकायत कर देता है तो कार्रवाई हो सकती है। फर्जी खबरें फैलाने पर और फर्जी अकाउंट बनाने पर आपका अकाउंट्स भी डिलीट किया जा सकता है।
अश्लील कंटेंट को न करें शेयर
व्हाट्सएप पर अश्लील कंटेंट शेयर करना अपराध के दायरे में आता है। इनमें गलत वीडियो, फोटो या चाइल्ड पोर्नोग्राफी शामिल भी शामिल है जो आपको जेल तक पहुंचा सकती है।
देश विरोधी कंटेंट न करें साझा
अगर आप व्हाट्सएप पर ऐसे कंटेंट शेयर करते हैं जो देश विरोधी होते हैं तो आपके लिए समस्या बढ़ सकती है। हाल ही में यूपी के बागपत में एक व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को कथित रूप से ‘राष्ट्र-विरोधी’ टिप्पणी फैलाने पर हिरासत में लिया जा चुका है।
हिंसा भड़काऊ पोस्ट न करें शेयर
व्हाट्सएप पर किसी भी धर्म या कोई ऐसा पोस्ट शेयर नहीं करना चाहिए जिससे हिंसा को बढ़ावा मिलता हो। इस तरह की तस्वीर, वीडियो या कोई पोस्ट शेयर करने पर आपको जेल भी हो सकती है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
15 mins agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
21 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
22 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines