हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

 WhatsApp पर क्या आपको भी आ रही है इंटरनेशनल वॉयस या वीडियो कॉल? तुरंत करें ये काम

विज्ञापन

WhatsApp International Call Scam: दुनियाभर में प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप में से एक व्हाट्सएप का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं। भारत में भी ऐप का इस्तेमाल काफी किया जाता है। पिछले काफी समय से कई भारतीय यूजर्स ने ने अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिस्ड कॉल आने की सूचना दी है।

यूजर्स का कहना है कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय नंबरों से ऑडियो और वीडियो कॉल्स आ रही हैं। इनमें ज्यादातर नंबर्स केन्या, मलेशिया, इथियोपिया, वियतनाम जैसे देशों के नंबर रहे हैं जिसका पता देश के आईएसडी कोड से पता चलता है। अभी तक कॉल करने वाले कौन हैं और ये किस मकसद से कॉल कर रहे हैं जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ट्विटर पर कई यूजर्स से व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।

देश के मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगा व्हाट्सएप से जवाब

व्हाट्सएप पर आ रहीं इंटरनेशनल वॉयस या वीडियो कॉल को लेकर की गई शिकायत और पूरे देश में इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने एक्शन लिया। देश के मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बयान जारी करते हुए व्हाट्सएप से जवाब मांगा।

विज्ञापन

ऐसे में व्हाट्सएप के प्रवक्ता द्वारा कहा गया कि वो प्लेटफॉर्म पर कई सेफ्टी टूल्स दे रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स ब्लॉक और रिपोर्ट का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके अलावा सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कंपनी ने ये भी कहा कि उनकी नजर लगातार प्लेटफॉर्म पर है जिससे गलत एक्टिविटी को दूर किया जा सकता है।

सामने आया है एक नया स्कैम

बताया जा रहा है कि ये एक नया तरह का स्कैम है जिसमें व्हाट्सएप पर मिस्ड कॉल दी जा रही है और यूजर उस पर वापस कॉल करता है जिससे स्कैम हो जाता है। कंपनी की कोशिश है कि उनकी नई पाबंदियां स्कैम को 50 फीसदी तक कम कर देगी।

विज्ञापन

व्हाट्सएप पर इंटरनेशनल कॉल आने पर करें ये काम

व्हाट्सएप ने भारतीय यूजर्स को दो महत्वपूर्ण टिप्स बताएं हैं जिससे इन फेक कॉल्स से निपटने और सुरक्षित रहने में मदद मिल सकती है। इन टिप्स में कॉल को ब्लॉक और उनकी रिपोर्ट करना शामिल है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola