Whatsapp Features: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सुविधाओं के लिए एक से बढ़कर एक फीचर्स प्रदान करता है। इनमें से एक है WhatsApp कॉम्युनिटी। व्हाट्सएप का यह फीचर उन लोगों के लिए ज्यादा काम आते हैं जो कोई अपना बिजनेस करते हैं या नेता हैं। हालांकि, यह फीचर आम यूजर्स के लिए बेहद ही खास है। क्योंकि, प्लेटफॉर्म कॉम्युनिटी ग्रुप में एक साथ 2000 लोगों को मैसेज करने की सुविधा प्रदान करता है। नीचे हम व्हाट्सएप कॉम्युनिटी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि इस खास फीचर का आप इस्तेमाल कैसे करेंगे, इसकी खासियत क्या-क्या है सहित अन्य सारी बातें।
क्या होता है WhatsApp कॉम्युनिटी?
व्हाट्सएप कॉम्युनिटी में खास विषयों से जुड़े ग्रुप और उनके सदस्यों को जोड़ा जाता है। कोई भी यूजर WhatsApp कॉम्युनिटी बना सकता है। आप खास विषयों पर नए ग्रुप क्रिएट कर सकते हैं या मौजूदा व्हाट्सएप ग्रुप को ऐड कर सकते हैं। व्हाट्सएप कॉम्युनिटी बनाकर आप एक साथ कई लोगों के साथ जुड़ सकते हैं और ग्रुप के सभी सदस्य आपस में किसी विषय पर बातचीत कर सकते हैं।
व्हाट्सएप कम्युटी की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपके मैसेजेस और कॉल्स हमेशा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं। इसका मतलब है कि चैट में शामिल लोगों के अलावा कोई भी आपके मैसेजेस पढ़ या सुन नहीं सकता।
WhatsApp कॉम्युनिटी में बनाया जा सकता है 100 ग्रुप
प्लेटफॉर्म की आधिकारिक साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, WhatsApp कॉम्युनिटी में ज्यादा से ज्यादा 100 ग्रुप बना सकते हैं। आपकी कॉम्युनिटी के लिए, कॉम्युनिटी की घोषणाओं वाला ग्रुप ऑटोमेटिक बना दिया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः Reliance Jio ने पेश किया Jio Space Fiber, ग्रामीणों को मिलेगा फास्ट इंटरनेट का लाभ
WhatsApp community कैसे बनाएं?
सबसे पहले अपने व्हाट्सएप अकाउंट को ओपन करें।
इसके बाद कॉम्युनिटी टैब पर जाएं।
फिर न्यू कॉम्युनिटी पर क्लिक करें।
अब आप अपने अनुसार कॉम्युनिटी का नाम लिखें। इसके अलावा अपने हिसाब से विवरण लिख सकते हैं और कॉम्युनिटी फोटो भी लगा सकते हैं।
ध्यान दें कि कॉम्युनिटी का नाम 100 अक्षरों से बड़ा नहीं हो और साथ ही ये भी ख्याल रखें कि आप जिस विषय के लिए कम्युनिटी बना रहे हैं उसी के अनुसार नाम दें। ताकि सदस्यों के इस बारे में पता चल सके। आपको बता दें कि, नई और मौजूदा कॉम्युनिटी और कॉम्युनिटी के घोषणाओं वाले ग्रुप में 2000 से अधिक सदस्यों को नहीं जोड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
9 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
11 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines