WhatsApp Chats Leak Avoid Tips: दुनियाभर में व्हाट्सएप एक प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप माना जाता है। एक दूसरे से दूर रहकर भी इसे इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पास का एहसास कर सकते हैं। करीबियों से और नजदीक लाने के लिए ये एक ऐप शानदार माना जाता है। दोस्त, परिवार के सदस्य के अलावा प्रोफेशनल बातचीत के लिए भी कई लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में डर लगा रहता है कि कहीं हमारी पर्सनल चैट लीक न हो जाए? अगर आपको भी ऐसी चिंता रहती है तो आइए जानते हैं कि WhatsApp के चैट लीक से बचने के टिप्स जानते हैं।
End-to-end encryption Feature
WhatsApp का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स की चैट को सुरक्षित रखे का दावा करता है। इसकी मदद से आप अपनी चैट्स को सुरक्षित रख सकते हैं। मेटा के दावे अनुसार ड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के ऑन होने पर व्हाट्सएप तक आपकी चैट्स को नहीं पढ़ सकता है।
Disappearing Messages
डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर की मदद से आमने-सामने दोनों की चैट उड़न-छू हो जाती है। सरल भाषा में कहें तो व्हाट्सएप्प की चैट 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिनों के डिसअपीयरिंग सुविधा के साथ है। इसके ऑन होने पर चुने गई अवधि के बाद चैट खुद गायब हो जाएगी। आप इसे यूजर के चैट बॉक्स को ओपन करके ऑन कर सकते हैं। इसके बाद तय अवधि के बाद चैट डिलीट हो जाया करेगी।
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर क्या है Group Voice Chat फीचर, जानें इस्तेमाल करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
WhatsApp Chats Lock
व्हाट्सएप पर चैट लॉक फीचर भी है जो बिना आपकी मर्जी के किसी को चैट पढ़ने नहीं दे सकता है। इससे चैट ज्यादा सुरक्षित भी रहती है। एक बार को आप किसी के डिवाइस पर व्हाट्सएप को लॉगिन करके भूल जाते हैं तो इस बात की चिंता नहीं रहेगी कि आपकी लॉक चैट को कोई और पढ़ सकता है। इससे आपकी प्राइवेट चैट और सुरक्षित हो सकती है।
Spam Protection
व्हाट्सएप पर एक खास फीचर है जो स्पैम से भी सुरक्षित रखने के लिए काम का साबित हो सकता है। इसे ऑन करने पर अनजान कॉल से बच सकते हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब व्हाट्सएपपर अनजान नंबर से कॉल या मैसेज आने पर फोन को हैक किया गया है। ऐसे में ऐप पर मौजूद स्पैम कॉल प्रोटेक्शन फीचर काम का साबित हो सकता है। इस फीचर के ऑन होने से व्हाट्सएप पर अनजान कॉल खुद साइलेंट हो जाएगी और आईपी एड्रेस भी सुरक्षित रहेगा।
कैसे जानें कहां-कहां आपका WhatsApp Login?
आपका व्हाट्सएप अकाउंट किसी और के फोन या लैपटॉप में लॉगिन नहीं है? इसका पता भी आप ऐप के खास फीचर से लगा सकते हैं। दरअसल, व्हाट्सएप पर मल्टी डिवाइस लॉगिन फीचर के जरिए एक से ज्यादा डिवाइस पर अपना अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी के डिवाइस पर लॉगिन करने के बाद व्हाट्सएप अकाउंट को लॉग आउट करना भूल जाते हैं तो लिंक्ड डिवाइस ऑप्शन पर जाकर देख सकते हैं कि किस-किस डिवाइस पर व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन है और फिर वहीं से आप इसे लॉग आउट कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर हो गए हैं Blocked? न लें स्ट्रेस, मिनटों में करें खुद को Unblock; जानें आसान तरीका
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
10 mins agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
49 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
17 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
21 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
22 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines