WhatsApp Chat Transfer Via QR Code: दुनियाभर में प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर कई तरह के नए अपडेट्स जारी होते रहते हैं। इस बार प्लेटफॉर्म पर कमाल का अपडेट जारी हुआ है। इसके जरिए यूजर्स के लिए ऐप को चलाने का मजा दुगना हो सकता है।
दरअसल, व्हाट्सएप अब अपने यूजर्स को एक फोन से दूसरे फोन में चैट ट्रांसफर करने का आसान ऑप्शन दे रहा है। क्यूआर कोड के जरिए आपके लिए अब पुराने फोन से दूसरे फोन में चैट्स को ट्रांसफर करना आसान हो गया है। आइए इसके जानते हैं कि कैसे व्हाट्सएप चैट को दूसरे फोन में ट्रांसफर किया जा सकता है।
WhatsApp Chat Transfer क्या है?
अक्सर, जब नया फोन खरीदते हैं तो हम अपने पुराने फोन के तमाम ऐप्स और डेटा को नए फोन में ट्रांसफर करना चाहते हैं। इसी के साथ व्हाट्सएप अकाउंट को नए फोन में लॉग इन करके पूरा चैट का बैकअप चाहते हैं। हालांकि, कई बार अकाउंट का पूरा बैकअप नहीं मिल पाता है। इसी का समाधान अब चैट ट्रांसफर के नए फीचर के जरिए मिला है।
पुराने फोन की चैट हिस्ट्री को व्हाट्सएप Chat Transfer करना QR-Code के जरिए आसान हो गया है। प्लेटफॉर्म पर क्यूआर-कोड आधारित लोकल डेटा ट्रांसफर फीचर (QR-Code Based Local Data Transfer Feature) जारी हुआ है। एक फोन से दूसरे फोन में यूजर्स अपनी Chat History और Data को आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे।
WhatsApp Chat Transfer Via QR Code Process in Hindi
- एक फोन से दूसरे फोन में चैट ट्रांसफर करने के लिए पहले फोन में व्हाट्सएप खोलें।
- इसके बाद व्हाट्सएप की सेटिंग्स पर जाएं और वहां चैट्स ऑप्शन पर क्लिक करें।
- चैट्स ऑप्शन में जाकर आपको एक नया चैट ट्रांसफर का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- चैट ट्रांसफर ऑप्शन पर क्लिक करके आपको QR कोड नजर आएगा।
- आप अपने नए फोन में इस QR कोड को स्कैन करके पुरानी चैट्स को ट्रांसफर कर सकेंगे।
कंपनी का दावा है कि व्हाट्सएप चैट ट्रांसफर का ये नया फीचर एक सुक्षित प्रोसेस है। इसके लिए यूजर को किसी भी थर्ड पार्टी को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
11 mins agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
49 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
17 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
21 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
22 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines