WhatsApp Chat Transfer: एक फोन से दूसरे फोन में करनी है चैट ट्रांसफर? इस QR Code से होगा काम आसान!

whatsapp chat transfer qr code
विज्ञापन

WhatsApp Chat Transfer Via QR Code: दुनियाभर में प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर कई तरह के नए अपडेट्स जारी होते रहते हैं। इस बार प्लेटफॉर्म पर कमाल का अपडेट जारी हुआ है। इसके जरिए यूजर्स के लिए ऐप को चलाने का मजा दुगना हो सकता है।

दरअसल, व्हाट्सएप अब अपने यूजर्स को एक फोन से दूसरे फोन में चैट ट्रांसफर करने का आसान ऑप्शन दे रहा है। क्यूआर कोड के जरिए आपके लिए अब पुराने फोन से दूसरे फोन में चैट्स को ट्रांसफर करना आसान हो गया है। आइए इसके जानते हैं कि कैसे व्हाट्सएप चैट को दूसरे फोन में ट्रांसफर किया जा सकता है।

Advertisment

WhatsApp Chat Transfer क्या है?

अक्सर, जब नया फोन खरीदते हैं तो हम अपने पुराने फोन के तमाम ऐप्स और डेटा को नए फोन में ट्रांसफर करना चाहते हैं। इसी के साथ व्हाट्सएप अकाउंट को नए फोन में लॉग इन करके पूरा चैट का बैकअप चाहते हैं। हालांकि, कई बार अकाउंट का पूरा बैकअप नहीं मिल पाता है। इसी का समाधान अब चैट ट्रांसफर के नए फीचर के जरिए मिला है।

पुराने फोन की चैट हिस्ट्री को व्हाट्सएप Chat Transfer करना QR-Code के जरिए आसान हो गया है। प्लेटफॉर्म पर क्यूआर-कोड आधारित लोकल डेटा ट्रांसफर फीचर (QR-Code Based Local Data Transfer Feature) जारी हुआ है। एक फोन से दूसरे फोन में यूजर्स अपनी Chat History और Data को आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे।

विज्ञापन

WhatsApp Chat Transfer Via QR Code Process in Hindi

  • एक फोन से दूसरे फोन में चैट ट्रांसफर करने के लिए पहले फोन में व्हाट्सएप खोलें।
  • इसके बाद व्हाट्सएप की सेटिंग्स पर जाएं और वहां चैट्स ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • चैट्स ऑप्शन में जाकर आपको एक नया चैट ट्रांसफर का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • चैट ट्रांसफर ऑप्शन पर क्लिक करके आपको QR कोड नजर आएगा।
  • आप अपने नए फोन में इस QR कोड को स्कैन करके पुरानी चैट्स को ट्रांसफर कर सकेंगे।

कंपनी का दावा है कि व्हाट्सएप चैट ट्रांसफर का ये नया फीचर एक सुक्षित प्रोसेस है। इसके लिए यूजर को किसी भी थर्ड पार्टी को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ