News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Whatsapp Chat Shortcut: क्या आप अक्सर अपने खास लोगों से व्हाट्सएप पर चैट करते हैं? क्या आप चाहते हैं कि उनके साथ बातचीत शुरू करने के लिए आपको हर बार व्हाट्सएप ऐप खोलना न पड़े? चिंता न करें, इसका एक आसान समाधान है। आप अपने फोन की होम स्क्रीन पर उनके चैट का शॉर्टकट बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे:
Whatsapp Chat Shortcut: Step-by-Step गाइड:
आप अपने मनपसंद जितने भी चैट्स के शॉर्टकट बना सकते हैं। इससे आपके फोन का इस्तेमाल और भी आसान हो जाएगा।तो अगली बार जब आपको किसी खास व्यक्ति से बात करनी हो, तो बस उनके चैट शॉर्टकट पर टैप करें और बातचीत शुरू करें।क्या आपको यह जानकारी Usefull लगी? इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।
यह भी पढ़े:Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 नए फीचर्स, आज ही जान लें; सफर हो जाएगा सुहाना
हाल ही में Whatsapp का एक नया फीचर भी आया हैं
मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने हाल ही में कॉन्टेक्स्ट कार्ड्स नाम से एक फीचर जारी किया है। इस फीचर से यूजर्स को उस ग्रुप की जानकारी मिल जाएगी जिसमें उन्हें अचानक जोड़ा गया है। इससे पता चल जाएगा कि ग्रुप फ्रॉड है या नहीं। इससे प्लेटफॉर्म को एक नई सुरक्षा परत मिलेगी।
कंपनी के मुताबिक, यह फीचर यूजर्स को बताएगा कि किसी ने ग्रुप इनवाइट कब भेजा है। चाहे वह व्यक्ति उनकी संपर्क लिस्ट में हो या नहीं। इससे यह भी पता चल जाएगा कि इनवाइट कब बनाया गया था। यह फीचर लॉन्च कर दिया गया है। यह सुविधा फिलहाल कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले दिनों में अपडेट के जरिए सभी यूजर्स को यह सपोर्ट मुहैया कराया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।