WhatsApp ने शुरू की फेवरेट चैट फिल्टर की टेस्टिंग, यूजर्स को चैटिंग के लिए मिलेंगे धांसू फीचर्स

Whatsapp Chat Filter Testing Latest Update: व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए चैट फिल्टर की सुविधा लेकर आया था। जिसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। यूजर्स को जल्द नए फीचर का लाभ मिल सकता है। व्हाट्सएप की ओर से समय-समय पर अपडेशन की जाती है। कुछ दिन पहले ऑडियो मैसेज को लेकर सुविधा दी गई थी।

WhatsApp New Update

व्हाट्सएप का नया फीचर।

Users Chatting New Features Beta: व्हाट्सएप की ओर से एड्रॉयड यूजर्स के लिए बीटा में चैट फिल्टर की सुविधा दी गई है। इसकी टेस्टिंग का काम भी शुरू हो चुका है। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए व्हाट्सएप काफी समय से काम कर रहा था। यह नया फीचर यूजर्स को अपनी पसंदीदा चैट्स को जोड़ने और फिल्टर करने में मदद देगा। अभी इस सुविधा को डेवलप करने पर काम हो रहा है। लेकिन ये सुविधा सिर्फ उन्हीं एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगी, जिन्होंने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाया होगा। एक बार बीटा में शुरू होने के बाद यूजर्स इस सुविधा को देख और परख सकेंगे। विशेष तौर पर व्हाट्सएप अनरीड मैसेजेज और ग्रुप फिल्टर को लेकर काम कर रहा है। जिससे अपनी पसंदीदा चैट को आप सर्च कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले डब्ल्यूएबीटाइनफो ने एंड्रॉयड 2.24.12.7 यूजर्स के लिए व्हाट्सएप बीटा पर नया फीचर देखा था। इसकी खासियत यह है कि ये यूजर्स को नया फिल्टर यूज करके उनको पसंदीदा चैट अलग करने का ऑप्शन देता है। जिन लोगों को दिन में अधिक संदेश मिलते हैं, उन लोगों को नियमित कॉन्टैक्ट्स को सर्च करने के लिए काफी संघर्ष करना होता था। यह फीचर उनके लिए काफी मददगार होगा। अभी चैट पिनिंग फीचर यूजर्स के लिए है। लेकिन यह सिर्फ 3 चैट्स को पिन करने में ही कारगर है। लेकिन अब फीचर का स्क्रीनशॉट भी आ गया है। जो 4 नए फिल्टर के साथ है।

वॉयस मैसेज की लिमिट भी व्हाट्सएप ने बढ़ाई

ऑल, अनरीड और ग्रुप फिल्टर का ऑप्शन जोड़ा गया है। अब चौथा फिल्टर जोड़ा गया है। जो अजीब ढंग से काम करता है। जिसमें क्लिक करके यूजर्स अपने हिसाब से चैट को हटा सकते हैं, एडिट कर सकते हैं। अभी यह फीचर बीटा में रोल आउट हो रहा है। जिसके कारण बीटा यूजर्स को देखने में आसानी नहीं होगी। लेकिन वे बाद में इस फीचर का लाभ ले सकेंगे। व्हाट्सएप ने हाल में अपनी वॉयस मैसेज की क्षमता एक मिनट की है। जो पहले कम थी। पहले सिर्फ 30 सेकेंड का मैसेज ही भेज सकते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ