WhatsApp Chat Backup on Google Drive: दुनिया भर में व्हाट्सएप को इस्तेमाल करने वाले काफी यूजर्स हैं। इसके बारे में सभी जानते हैं कि प्लेटफॉर्म पर सभी कन्वर्सेशन एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित हैं। इसके जरिए न सिर्फ हैकर्स के लिए यूजर्स की बातचीत पर नजर रखना असंभव बनाता है बल्कि ये कंपनी को स्नूपिंग से भी बचाता है।
सीधे शब्दों में कहें तो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन ये सुनिश्चित करता है कि व्हाट्सएप पर सभी चैट कवर सभी के लिए यहां तक कि व्हाट्सएप तक भी पहुंच से बाहर हैं। हालांकि, एक लूप होल मौजूद था जो हैकर्स को यूजर्स की चैट- चैट बैकअप तक पहुंच प्राप्त करने की अनुमति दे सकता था।
Android यूजर्स के लिए WhatsApp चैट बैकअप Google ड्राइव पर स्टोर किए जाते हैं जबकि Apple यूजर्स के लिए ये जानकारी iCloud पर स्टोर की जाती है। यूजर इन बैकअप फाइलों का यूज अपनी चैट को रिस्टोर करने के लिए कर सकते हैं। ऐसे में गलती हट जाने वाली चैट भी वापस लाई जा सकती है।
लंबे समय तक ये चैट बैकअप क्लाउड पर असुरक्षित बने रहे, जब तक कि कंपनी ने उसी सुरक्षा का विस्तार करने का फैसला नहीं किया जिसका यूज वो गूगल ड्राइव और आईक्लाउड पर चैट बैकअप के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर चैट को सुरक्षित करने के लिए करती है।
अगर आप अपने सभी व्हाट्सएप चैट बैकअप को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रखना चाहते हैं तो नीचे बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
How to encrypt and save WhatsApp chat backup on Google Drive
- अपने Android स्मार्टफोन पर WhatsApp खोलें।
- मेनू के टॉप पर स्थित तीन बिंदुओं पर टैप करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और सेटिंग विकल्प पर टैप करें।
- अब चैट बटन पर टैप करें और फिर चैट बैकअप विकल्प पर टैप करें।
- अगला, ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप’ विकल्प पर टैप करें।
- स्क्रीन के नीचे टर्न ऑन बटन पर टैप करें।
- अब व्हाट्सएप आपसे 64 डिजिट की क्रिएट करने के लिए कहेगा। ऐसा करने के लिए, स्क्रीन के नीचे क्रिएट बटन पर टैप करें।
और पढ़िए –Samsung ने लॉन्च किए 3 Smartphone, जानिए सभी की कीमत और खासियत
गौर करने वाली बात है कि अगर यूजर्स अपना पासवर्ड या की भूल जाते हैं तो वो अपने व्हाट्सएप चैट बैकअप को रिस्टोर नहीं कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 hr agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
19 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
21 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines