WhatsApp में जल्द आएगा Channels फीचर, एडमिन को मिलेंगे ये राइट्स
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

WhatsApp इन दिनों लगातार अपने यूजर्स को नए फीचर्स और अपडेट देने में लगा हुआ है। अब इसी क्रम में वॉट्सऐप ने Telegram को टक्कर देने के लिए WhatsApp Channels नामक एक फीचर की घोषणा की है। इस फीचर के जरिए लोग अपना खुद का चैनल बना सकेंगे और अपने फॉलोवर्स तथा दूसरे यूजर्स के साथ जरूरी जानकारी शेयर कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक वन-वे ब्रॉडकास्ट फीचर होगा जो लोगों तथा कंपनियों को अपने फॉलोअर्स के साथ बेहतर संवार करने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। फरवरी से इस फीचर की टेस्टिंग चल रही थी। अब इसे जल्दी ही पूरे विश्व में रोल आउट कर दिया जाएगा।
वॉट्सऐप ने अपने नए फीचर को कंपनियों के लिए एक जरूरी फीचर बताते हुए कहा कि यह लोगों तक जानकारी पहुंचाने का सही माध्यम बनेगा। हालांकि शुरु में कुछ चुने गए लोग ही इस फीचर का उपयोग कर पाएंगे। आने वाले महीनों में इसे सभी लोगों के लिए जारी किया जा सकता है।
चैनल्स में शामिल एडमिन तथा फॉलोअर्स के प्रोफाइल फोटो और मोबाइल नंबर को हिडन रखा जाएगा। साथ ही 30 दिनों तक चैनल की हिस्ट्री भी स्टोर की जाएगी। चैनल एडमिन फोटो, टेक्स्ट, वीडियो, स्टिकर या पोल के जरिए अपने फॉलोवर्स से जुड़ सकेंगे। साथ ही वह मैसेज फॉरवर्ड करने या स्क्रीनशॉट लेने जैसे सुविधाओं को भी ब्लॉक कर सकेंगे। एडमिन की मर्जी के बिना कोई भी चैनल को फॉलो नहीं कर पाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार जिस तरह अभी टेलीग्राम चैनल काम कर रहे हैं, उसी तरह वॉट्सऐप चैनल भी काम करेंगे। चैनल वन-वे ब्रॉडकास्ट होंगे इसलिए यूजर्स केवल फॉलो ही कर पाएंगे लेकिन उसमें कोई मैसेज नहीं भेज पाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: