आजकल व्हाट्सएप फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत में लगभग 520 मिलियन(52करोड़) लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, जो स्कैमर्स के लिए एक आसान तरीका बन गया है। बता दें कि इस ऐप का इस्तेमाल हर कोई करता है। अगर कोई भी व्यक्ति आपका फोन नंबर जानता है, वह आपको व्हाट्सएप पर मैसेज भेज सकता है, इसलिए स्कैमर्स के लिए अपने लक्ष्य तक पहुंचना भी आसान हो जाता है। यहां आपको आम व्हाट्सएप फ्रॉड से बचने के लिए कुछ तरीके बताएंगे। आप उनसे खुद को बचाने के लिए क्या कर सकते हैं?
52 करोड़ लोग यूज करते हैं व्हाट्सएप
व्हाट्सएप फ्रॉड के ऐसे कई मामले सुनने में आ रहे हैं, क्योंकि साइबर अपराधी इस पॉपुलर ऐप को यूजर्स को लक्ष्य बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में, लगभग 520 मिलियन(52करोड़) लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, जो स्कैमर्स के लिए एक आसान तरीका बन गया है।
स्कैमर्स आपको भेज सकते हैं ये लिंक
बता दें कि स्कैमर्स आपको ऐसा कोई लिंक भेजते हैं जो बैंक, सरकारी एजेंसी या खुद व्हाट्सएप से लगता है। लिंक पर क्लिक करने से आपको एक ऐसी वेबसाइट पर ले जाया जाता है जो उसी नाम की ऑफिशियल वेबसाइट जैसी दिखती है, जहाँ आपको पर्सनल जानकारी रजिस्टर करने के लिए कहा जाता है।
Whatsapp Update के नाम पर ऐसे कर रहे गुमराह
साइबर फ्रॉड की ओर से दावा किए जा रहा है कि यह व्हाट्सएप का ऑफिशियल अपडेट है। हालांकि यह हैकर्स की तरफ से भेजा जाने वाला सॉफ्टवेयर है। इसे ‘Officially Whatsapp Launched Pink Whatsapp With Extra New Features Must Try this’ इस तरह की टेक्स्ट के साथ भेजे जा रहे हैं। इसके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही यूजर्स अपने अकाउंट से कंट्रोल खो देते हैं। मतलब उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो जाता है। साथ ही फ्रॉड व्हाट्सएप अपडेट वाली सॉफ्टवेयर के जरिए मोबाइल फोन को भी हैक कर लेते हैं। इससे मनी वॉलेट के जरिए आपका अकाउंट खाली हो सकता है।
फ्रॉड से कैसे बचें?
बता दें कि आम व्हाट्सएप घोटाले से बचने के लिए कुछ तरीके बताएंगे। आप उनसे खुद को बचाने के लिए क्या कर सकते हैं?
1. इन व्हाट्सएप फ्रॉड से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सलाह यह है कि अनजान नंबरों से सावधान रहें और उनका जवाब न दें।
2. कभी भी फ्रॉड को आपके बारे में पर्याप्त जानकारी होती है, तो वे बहुत भरोसेमंद बन सकते हैं।
3. अगर आपके साथ अनजान नंबरों से कॉल और मैसेज आते हैं तो तुरन्त कार्रवाई करें।
4. फ्रॉड को कभी भी पैसे या अपनी पर्सनल जानकारी बिल्कुल भी न दें।
5. अगर आपके पास किसी भी प्रकार का लिंक शेयर करते हैं तो उस पर क्लिक न करें।
6. बता दें कि इस AI स्कैम डिटेक्टर बिटडिफेंडर स्कैमियो का उपयोग कर सकते हैं। आप इसे आसानी से अपने व्हाट्सएप में जोड़ सकते हैं और अज्ञात नंबरों से प्राप्त किसी भी मैसेजेस की जांच कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
15 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
16 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
19 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
20 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
22 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines