WhatsApp Call पर Ringing और Calling में क्या अंतर है? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये बात

WhatsApp Call करते समय कभी स्क्रीन पर Calling तो कभी Ringing लिखा दिखता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसका मतलब नहीं जानते. इन दोनों शब्दों के पीछे छुपा है इंटरनेट, नेटवर्क और सामने वाले की असली स्थिति का संकेत. अगर आप भी अब तक कंफ्यूज थे, तो यहां आपको हर सवाल का सीधा जवाब मिलेगा.

WhatsApp Call Ringing vs Calling

WhatsApp Call Ringing vs Calling. (Photo-freepik)

WhatsApp Call Ringing vs Calling: WhatsApp आज देश का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है. कंपनी समय-समय पर इसमें नए फीचर्स जोड़ती रहती है, लेकिन अब भी कई ऐसे छोटे-छोटे संकेत हैं, जिनका मतलब बहुत से यूजर्स नहीं समझ पाते. WhatsApp Call करते समय आपने जरूर नोट किया होगा कि कभी स्क्रीन पर “Calling” लिखा आता है और कभी “Ringing”. दोनों एक जैसे दिखते हैं, लेकिन इनका मतलब बिल्कुल अलग होता है.

विज्ञापन

WhatsApp Call पर Calling कब दिखता है?

जब आप WhatsApp पर किसी को कॉल करते हैं और सामने वाले व्यक्ति का मोबाइल डेटा बंद होता है, तो आपकी स्क्रीन पर “Calling” लिखा दिखाई देता है. इसका मतलब है कि आपका कॉल अभी तक सामने वाले के फोन तक पहुंचा ही नहीं है. ऐसा सिर्फ डेटा बंद होने की वजह से ही नहीं, बल्कि कमजोर इंटरनेट, नेटवर्क प्रॉब्लम या फोन स्विच ऑफ होने पर भी हो सकता है.

विज्ञापन

WhatsApp Call पर Ringing का क्या मतलब है?

अगर सामने वाले व्यक्ति का मोबाइल डेटा या Wi-Fi चालू है और फोन इंटरनेट से कनेक्ट है, तो WhatsApp Call करते समय आपको “Ringing” लिखा दिखाई देता है. इसका सीधा मतलब है कि कॉल सामने वाले के फोन तक पहुंच चुकी है और वहां रिंग हो रही है.

Ringing आ रहा है लेकिन कॉल नहीं उठ रही?

विज्ञापन

अगर स्क्रीन पर Ringing लिखा आ रहा है, लेकिन सामने वाला कॉल रिसीव नहीं कर रहा, तो इसका मतलब यह है कि वह व्यक्ति इस समय व्यस्त हो सकता है. जरूरी नहीं कि उसने आपका कॉल जानबूझकर अनदेखा किया हो, वह किसी काम में या किसी दूसरी स्थिति में फंसा हो सकता है.

सामने वाला बिजी है या नहीं, कैसे पता चलेगा?

विज्ञापन

WhatsApp पर अगर आप किसी को कॉल करते हैं और वह व्यक्ति पहले से किसी दूसरी कॉल पर होता है, तो स्क्रीन पर साफ-साफ “On another call” लिखा दिखाई देता है. इससे तुरंत समझ आ जाता है कि सामने वाला किसी और से बात कर रहा है और फिलहाल आपका कॉल नहीं उठा सकता.

Calling और Ringing का फर्क समझने से आपको यह अंदाजा हो जाता है कि सामने वाले के फोन में इंटरनेट की समस्या है या वह जानबूझकर कॉल मिस नहीं कर रहा. इससे बेवजह की गलतफहमी भी दूर हो जाती है और सही समय पर नॉर्मल कॉल करने या इंतजार करने का फैसला लिया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ