How to Record WhatsApp Call: आजकल करोड़ों लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, जो अब काफी ज्यादा पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में से एक बन गया है। इसका इस्तेमाल लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से चैटिंग के साथ-साथ ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए भी करते हैं। मेटा के इस जबरदस्त ऐप के जरिए आप ऑडियो-वीडियो फाइल्स भी मिनटों में किसी को भी भेज सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि व्हाट्सएप पर कॉल्स रिकॉर्डिंग भी हो सकती हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में…
क्या WhatsApp पर कॉल रिकॉर्डिंग संभव?
नॉर्मल कॉल्स को रिकॉर्ड करना तो फोन में काफी आसान है और इसका तरीका भी आमतौर पर सबको मालूम है, लेकिन 90% लोगों को यह नहीं पता कि WhatsApp कॉल्स को भी रिकॉर्ड किया जा सकता है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि व्हाट्सएप पर कॉल रिकॉर्ड नहीं होती, क्योंकि WhatsApp में ऐसा कोई इन-बिल्ट फीचर नहीं है लेकिन सच यह है कि आप थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद से व्हाट्सएप कॉल्स भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।
कैसे करें WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग?
यह बात सही है कि व्हाट्सएप में कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर नहीं है, लेकिन कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे Cube ACR और Salestrail के जरिए व्हाट्सएप कॉल्स रिकॉर्ड की जा सकती हैं। ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं और इन्हें आप फ्री में डाउनलोड कर सकते है। इतना ही नहीं इस ऐप्स को यूज करना भी काफी आसान है।
ये भी पढ़ें : न बैटरी खत्म होगी, न फोटो ब्लर होगी…Vivo सबकी बजा देगा ‘पुंगी’; आ रहे हैं 3 नए फोन
WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग के लिए क्या करना होगा?
- अपने स्मार्टफोन पर सबसे पहले किसी भी थर्ड-पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप को डाउनलोड करें जो WhatsApp कॉल्स को रिकॉर्ड करने में सक्षम हो।
- ऐप को इंस्टॉल करने के बाद, आपको जरूरी परमिशन देनी होंगी, जैसे माइक्रोफोन और स्टोरेज का एक्सेस।
- इसके बाद आप WhatsApp पर की जाने वाली कॉल्स को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
ध्यान रखें कि थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करते समय ऐप की प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी पॉलिसीस को पढ़ लें, ताकि आपका डेटा सेफ रहे।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines